Joe Biden Drops Out: अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। लेकिन चुनाव से करीब 5 महीने पहले ही वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपना नाम वापस ले लिया है और इस रेस से बाहर हो गए हैं।
अमेरिका (United States Of America) में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। हालांकि देश में चुनावी माहौल तेज़ी पकड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कुछ समय बाद इसके नतीजे सामने आ जाएंगे और यह साफ हो जाएगा कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा। अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए जो बाइडन (Joe Biden) और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच चुनावी जंग होनी थी। बाइडन अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हैं। वहीं ट्रंप अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैं और रिपब्लिक पार्टी से उम्मीदवार हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रविवार, 21 जुलाई को बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव की रेस से पीछे हटने का फैसला ले लिया है।
बाइडन का चुनावी अभियान खत्म
वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का चुनावी अभियान खत्म हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस बात की पुष्टि की है। पिछले कुछ समय से डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सांसद बाइडन पर ऐसा करने के लिए दबाव बना रहे थे और अब बाइडन ने राष्ट्रपति पद की रेस से हटने का ऐलान कर दिया है।
कमला हैरिस बनेंगी नई उम्मीदवार
बाइडन की जगह वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) को उम्मीदवार बनाने का आधिकारिक प्रस्ताव बाइडन ने पेश कर दिया है।