विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को मिली जीत, डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से साउथ कैरोलिना प्राइमरी में मारी बाज़ी

Joe Biden Wins: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने साउथ कैरोलिना प्राइमरी लेक्शन में जीत हासिल की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2024, 12:22 PM IST
joe_biden-.jpg
US President Joe Biden

अमेरिका (United States Of America) के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) का कार्यकाल इस साल के अंत तक खत्म हो जाएगा। पर बाइडन एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। बाइडन को अपने बेटे हंटर पर चल रहे मामलों की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, पर इसका असर उनकी चुनावी तैयारियों पर नहीं पड़ रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार बाइडन को अब मुख्य चुनाव से पहले एक जीत हासिल हुई है। बाइडन को आज (अमेरिकी समयानुसार शनिवार देर रात) यह जीत मिली है।


साउथ कैरोलिना प्राइमरी में मारी बाज़ी

बाइडन ने अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना (South Carolina) के प्राइमरी इलेक्शन में बाजी मारी है। बाइडन ने करीब 97% वोटों के साथ यह जीत हासिल की है। हालांकि उनका जीतना तय माना जा रहा था पर फिर भी बाइडन की यह जीत उम्मीद से भी बड़ी है।


ट्रंप से हो सकता है मुकाबला

डेमोक्रेटिक पार्टी से बाइडन ही राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। वहीं रिपब्लिक पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का उम्मीदवार बनना लगभग तय है। ऐसे में 2020 के चुनाव की ही तरह 2024 के चुनाव में भी बाइडन का ट्रंप से मुकाबला हो सकता है।

यह भी पढ़ें- नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से थे पीड़ित

Published on: