विदेश

केन्या में आईईडी ब्लास्ट, 4 की मौत और 11 घायल

Kenya Blast: केन्या में सोमवार की सुबह एक जोरदार आईईडी ब्लास्ट से हंगामा मच गया। इस धमाके की वजह से 4 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

less than 1 minute read
Blast in Kenya

अफ्रीकी देशों में पिछले कुछ सालों में अपराध और आतंकवाद काफी बढ़ गया है। अक्सर ही इन देशों में इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या (Kenya) में एक बम विस्फोट से हंगामा मच गया है। सोमवार की सुबह केन्या के मंडेरा (Mandera) शहर में एक जोरदार धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार यह एक आईईडी ब्लास्ट था। यह धमाका एक छोटे होटल में हुआ, जो एक पुलिस स्टेशन के बिल्कुल करीब था। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस समय लोग होटल में नाश्ता कर रहे थे।


4 की मौत

केन्या के मंडेरा शहर में हुस इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मरने वालों में 3 पुलिस ऑफिसर्स थे और ब्लास्ट के समय पुलिस स्टेशन में थे। मरने वाला चौथा व्यक्ति ब्लास्ट के समय होटल में था।


11 लोग घायल

इस धमाके की वजह से 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच हुई शुरू

केन्या के मंडेरा शहर में पुलिस स्टेशन के पास हुए इस धमाके की जांच शुरू हो गई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- नाम ही नहीं, अपने मालिक के शब्दों को भी पहचानते हैं पालतू डॉग्स

Published on:
26 Mar 2024 11:16 am
Also Read
View All