विदेश

Khamenei Death: कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, 8 की मौत, G-7 बैठक बुलाई

Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी कांसुलेट पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने हमला किया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका ने इस तनाव पर G-7 देशों की आपात बैठक बुलाई है।

2 min read
Mar 01, 2026
खामेनेई की मौत के बाद कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला। ( फोटो: AI)

Khamenei Death Karachi Attack: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत (Khamenei Death) की खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। अमेरिका और इजराइल के हालिया सैन्य अभियानों के बाद ईरान में हुए इस बड़े घटनाक्रम (Iran US Israel Strikes) से मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर खड़ा नजर आ रहा है।पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इसका व्यापक असर पड़ा है। कराची, इस्लामाबाद और लाहौर जैसे प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) के बाहर भारी भीड़ जमा होने और तनाव बढ़ने की खबरें हैं। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार कराची में शिया समुदाय ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर तोड़फोड़ (Karachi US Consulate Attack) की,जिससे 8 लोगों की मौत हो गई । प्रदर्शनकारियों (Pakistan Protests Iran) को तितर-बितर करने और दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तानी पुलिस और रेंजर्स को कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। कई जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा है। पूरे पाकिस्तान में संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों का भारी जमावड़ा है।

G-7 (ग्रुप ऑफ सेवन) देशों की एक आपातकालीन बैठक (G7 Emergency Meeting)

इस अभूतपूर्व संकट के बीच, अमेरिका ने तुरंत हरकत में आते हुए G-7 (ग्रुप ऑफ सेवन) देशों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ईरान के संभावित जवाबी हमले को रोकना और मिडिल ईस्ट में शांति बनाए रखने के लिए एक साझा रणनीति तैयार करना है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दुनिया भर में अपने नागरिकों और दूतावासों के लिए 'हाई अलर्ट' जारी कर दिया है। यूरोपीय देशों ने भी अपनी सीमाओं और कूटनीतिक मिशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

अब आगे क्या होगा ?

अब पूरी दुनिया की नजरें ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं। ईरान की सत्ता के गलियारों में नए सुप्रीम लीडर के चुनाव और भविष्य की रणनीति को लेकर आपात बैठकें चल रही हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है, लेकिन जमीनी हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। आने वाले 48 से 72 घंटे वैश्विक शांति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर