Khamenei's assassination: अयातुल्लाह अली खामेनेई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक बच्चे से जिहाद को लेकर बात करते हुए दिखा दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Khamenei's assassination: इजरायली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए। उनकी जगह वरिष्ठ धर्मगुरु अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है, जो नए स्थायी नेता के चयन तक जिम्मेदारी संभालेंगे। अली खामनेई की मौत के बाद उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जब एक बच्चे ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई से कहा था कि वह शहीद होना चाहता है तो अली खामेनेई ने उसे समझाया था कि पहले पढ़ाई करो, साइंटिस्ट बनो, अपनी जिंदगी जियो। जब 80-90 साल के हो जाओगे तो फिर शहीद होना।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन से बातचीत की। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि खामेनेई की हत्या करने वालों ने मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों का उल्लंघन किया है। उन्होंने खामेनेई को महान नेता करार दिया है। इधर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद ने कहा कि हमें बदला लेने का पूरा अधिकार है। यह मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा है। खामेनेई की हत्या इस्लामी देशों के लिए परीक्षा की घड़ी है।
खामनेई की हत्या पर चीन का भी बयान आया है। चीन ने कहा कि वार्ता के दौरान अमेरिका और इजरायल का हमला गलत है। चीन ने इस कृत्य को नामंजूर बताया।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वह “होश में आए” और अपने पड़ोसी देशों के साथ तर्क व जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करे, इससे पहले कि अलगाव और टकराव का दायरा और बढ़ जाए।
यूएई के राष्ट्रपति के वरिष्ठ कूटनीतिक सलाहकार अनवर गरगाश ने कहा कि खाड़ी देशों के खिलाफ ईरान का हमला अपने लक्ष्य से चूक गया और इस संवेदनशील समय में तेहरान को और अलग-थलग कर गया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आपकी जंग आपके पड़ोसियों से नहीं है। इस तरह की बढ़ती आक्रामकता से आप उसी नैरेटिव को मजबूत करते हैं जो ईरान को क्षेत्र में अस्थिरता का मुख्य स्रोत और उसकी मिसाइल नीति को स्थायी खतरा मानता है। होश में आइए और अपने पड़ोसियों से जिम्मेदारी और समझदारी से पेश आइए।”