विदेश

किम जोंग उन करेंगे व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात, रूस को हथियार देने पर होगी बातचीत

Kim Jong Un To Meet Vladimir Putin: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए जाएंगे। इस दौरान दोनों के बीच एक अहम विषय पर बातचीत भी होगी। क्या है वो अहम विषय? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Sep 05, 2023
Vladimir Putin and Kim Jong Un

अमेरिका (United States Of America) की तरफ से सोमवार को एक बड़ी जानकारी दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस (White House) की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की प्रवक्ता एड्रियेन वॉटसन (Adrienne Watson) ने सोमवार को पिछले कुछ समय से चल रही रूस (Russia) और नॉर्थ कोरिया (North Korea) के बीच बातचीत के बारे में एक नया अपडेट दिया है। वॉटसन ने बताया कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मिलने के लिए जाएंगे।


पुतिन और जोंग उन के बीच होगी अहम विषय पर मीटिंग

वॉटसन ने जानकारी देते हुए बताया किमें पुतिन और जोंग उन के बीच एक अहम विषय पर मीटिंग होगी। यह मीटिंग नॉर्थ कोरिया के रूस को हथियारों की सप्लाई के विषय में होगी। पिछले कुछ समय से दोनों देशों में इस बारे में बातचीत चल रही है।


यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए रूस को हथियारों की ज़रूरत

रूस और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 18 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। युद्ध के इतने लंबे समय से चलने की वजह से रूस के पास हथियारों की कमी हो रही है। यूक्रेन को अमेरिका और कुछ अन्य देशों की तरफ से लगातार सपोर्ट मिल रहा है और इस वजह से रूस को ज़्यादा जोर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में रूस को नए हथियारों की ज़रूरत है और इसी वजह से रूस को नॉर्थ कोरिया से मदद चाहिए।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में ग्रीन कार्ड के बैकलॉग ने बढ़ाई 1 लाख से ज़्यादा भारतीयों की चिंता, जानिए कैसे

Also Read
View All