Iran Israel War: कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश।
Iran Israel Conflict Latest Updates: मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर तेज बमबारी कर रही है, वहीं ईरान ने भी जवाबी हमले करते हुए इजराइल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इस बीच कुवैत से एक चौंकाने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि यहां अमेरिका का F-15 फाइटर क्रैश हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
ईरान समर्थक कई सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया कि कुवैत में अमेरिकी F-15 विमान को मार गिराया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में हवा में आग लगने के बाद यह गोल-गोल घूमते हुए जमीन की ओर गिरता है। सौभाग्य से, विमान का पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि न तो अमेरिकी सेना ने की है और न ही कुवैती सेना ने। घटना की जांच अभी जारी है।
अमेरिका ने ईरान में कई मिलिट्री ठिकानों पर मिसाइल और बमबारी की है। जारी वीडियो में ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह होते हुए दिखाया गया है। पिछले दो दिनों में अमेरिका और इजराइल ने ईरान में 2,000 से अधिक टारगेट्स को निशाना बनाया है। जिनमे खामेनेई के कंपाउंड, मिसाइल स्टोर और एयर डिफेंस सिस्टम, नेवी प्रॉपर्टीज और अहम सैन्य बुनियादी ढांचे शामिल है।