विदेश

बांग्लादेश में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 9 लोगों की मौत

Bangladesh Landslide: बांग्लादेश में लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी है और इससे जान-माल का नुकसान हुआ है।
less than 1 minute read
Landslide in Bangladesh
Landslide in Bangladesh

मौसम की मार काफी खतरनाक होती है और इससे बचना भी मुश्किल होता है। गर्मी हो या सर्दी या फिर बारिश, ज़रूरत से ज़्यादा होने पर तबाही मचा सकती है और ऐसा ही कुछ बांग्लादेश में देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी शहर कॉक्स बाज़ार में आज, बुधवार, 19 जून को सुबह मूसलाधार बारिश हो गई। यूं तो पिछले कुछ दिन से ही बारिश चल रही है पर बुधवार की सुबह बारिश और तेज़ हो गई। इस वजह से बांग्लादेश में लैंडस्लाइड हो गया।

रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लैंडस्लाइड, 9 लोगों की मौत

कॉक्स बाज़ार शहर में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर संख्या 9 और 10 की जगह पर लैंडस्लाइड हो गया। अचानक लैंडस्लाइड से अफरातफरी मच गई। इस वजह से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं।

कई झोपड़ियाँ हुई तबाह

रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में लोग झोपड़ियाँ बनाकर रहते हैं। लैंडस्लाइड की वजह से कई झोपड़ियाँ भी तबाह हो गई।

अगले कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट

कॉक्स बाज़ार शहर में अगले कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट है। ऐसे में खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय ट्रक से 270 किलोग्राम गांजा जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार



Published on:
19 Jun 2024 04:23 pm