विदेश

Lok Sabha Election Result 2024 : मोदी आगे, “इंडिया ” पीछे, वोटों की गिनती जारी,पाकिस्तानी मीडिया

Lok Sabha Election Result 2024 : भारत के आम चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ( BJP) को दो-तिहाई बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, लेकिन जनता ने अपने वोटों से विपक्षी "इंडिया "गठबंधन ( INDIA) को हरा दिया है और एनडीए ( NDA) को सत्ता दिला दी है। पाकिस्तान के एआरवाई डिजिटल ने यह ताजा खबर दी है।

less than 1 minute read
Jun 04, 2024
India Election Pakistan Media

Lok Sabha Election Result 2024 : भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सरकारी गठबंधन एनडीए ( NDA) 295 सीटों के साथ सबसे आगे है, कांग्रेस ( Congress) और अन्य विपक्षी "इंडिया "गठबंधन ( INDIA) 230 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, तेलुगूदेशम पार्टी ( TDP) अब तक 128 सीटों के साथ कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। पाकिस्तान के एआरवाई डिजिटल ने यह समाचार दिया है।

अमित शाह जीते


पाकिस्तान के एआरवाई डिजिटल की ताजा खबर के अनुसार भाजपा (BJP) के शीर्ष नेता अमित शाह ( Amit Shah) गांधीनगर से 500,000 वोटों से जीते, लेकिन एनडीए को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में ऑल इंडिया इत्तेहाद-उल-सलमीन बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।

भारत का सबसे महंगा चुनाव

गौरतलब है कि भारत की 543 सदस्यीय संसद में 272 से अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी या गठबंधन सरकार बना सकता है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस चुनाव के दौरान 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। इस बार 7 चरणों वाला यह भारत का सबसे महंगा चुनाव रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस साल 66.3 फीसदी मतदान हुआ, जो 2019 के मुकाबले करीब एक फीसदी कम है।

Also Read
View All

अगली खबर