17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं शमा ओबैद? बांग्लादेश में PM रहमान ने बनाया विदेश राज्य मंत्री, खास वजह भी सामने आई

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 4:15 बजे शपथ दिलाई। उनके साथ 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 17, 2026

शमा ओबैद और पीएम तारिक रहमान। (फोटो- Instagram/ANI)

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। प्रेसिडेंट मोहम्मद शहाबुद्दीन ने लगभग 4:15 बजे पद की शपथ दिलाई। रहमान के साथ 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है।

रहमान ने शमा ओबैद इस्लाम नाम की एक महिला को भी राज्य मंत्री बनाया है। शमा बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की केंद्रीय कमिटी में संगठनात्मक सचिव रह चुकी हैं।

शमा केएम ओबैदुर रहमान (पूर्व बीएनपी महासचिव और मंत्री) की बेटी हैं। जिनका राजनीतिक परिवार मजबूत विरासत रखता है। उनकी मां प्रोफेसर शाहेदा ओबैद थीं।

पहली बार बनीं सांसद

बता दें कि शमा ने फरिदपुर-2 सीट से BNP उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की है। वह पहली बार सांसद चुनी गईं हैं। इसके बाद, उन्हें सीधे मंत्री बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, शमा विदेश राज्य मंत्री के रूप में अपना योगदान देंगी। यह उनकी पहली मंत्रिपद की जिम्मेदारी है।

साल 2024 में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने ढाका में बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात की थी। इसमें शमा ओबैद उनके साथ मौजूद थीं।

क्यों हुई थी बैठक?

यह बैठक भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने और राजनीतिक बदलाव के संदर्भ में हुई थी। इसके अलावा, शमा BNP के विरोधी दौर में पार्टी की ओर से भारत के साथ संवाद में शामिल रहीं।

वर्तमान में राज्य मंत्री (विदेश मंत्रालय) के रूप में उनके पास भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को संभालने की जिम्मेदारी है, जहां भारत ने नई BNP सरकार के साथ मजबूत सहयोग की इच्छा जताई है।

किन 25 मंत्रियों ने ली शपथ?

बता दें कि रहमान के साथ जिन 25 मंत्रियों ने शपथ ली है। उनमें मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, सलाउद्दीन अहमद, अमीर खसरू महमूद चौधरी, इकबाल हसन महमूद टुकू, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद, डॉ जाहिद हुसैन, डॉ खलीलुर रहमान, अब्दुल अवल मिंटू, मोफ़ज़्ज़ल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी, खांडाकर अब्दुल मुक्तदिर, अरीफुल हक चौधरी, जाहिर उद्दीन स्वपन, अमीन उर ​​राशिद, अफरोजा खानम रीता, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलू, असदुज़्ज़मान, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान, एहसानुल हक मिलन, सरदार सकावत हुसैन, फकीर महबूब अनम और शेख रोबिउल आलम शामिल हैं।