विदेश

फिज़ी में 6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सहम उठे लोग

Earthquake In Fiji: पिछले कुछ समय से दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले देखे जा रहे हैं। आज फिज़ी में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। फिज़ी में आए इस भूकंप से लोग सहम उठे।

2 min read
Earthquake in Japan

फिज़ी (Fiji), जो दक्षिण प्रशान्त महासागर (South Pacific Ocean) के मेलानेशिया (Melanesia) में एक द्वीप देश है, हाल ही में भूकंप के झटके से कांप उठा। फिज़ी में भूकंप का झटका आज ही महसूस किया गया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center For Seismology) ने भी फिज़ी में आए भूकंप की पुष्टि की। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का समय आज, मंगलवार, 18 अप्रैल को फिज़ी के समयानुसार दोपहर करीब 4 बजकर 31 मिनट (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजाकर 01 मिनट) पर आया। भूकंप के इस झटके से लोग सहम उठे।


कहाँ और कितनी गहराई पर आया भूकंप?

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज फिज़ी में आया भूकंप राजधानी सुवा (Suva) से 485 किलोमीटर साउथ में आया। इस भूकंप की गहराई 569 किलोमीटर रही।


यह भी पढ़ें- अमरीकी वॉरशिप पहुंचा ताइवान स्ट्रेट, हाई अलर्ट पर चीन

नहीं हुआ नुकसान


फिज़ी में आज आए भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसकी वजह भूकंप की गहराई का ज़्यादा होना है। हालांकि भूकंप के झटके से लोग सहम ज़रूर उठे।

सुनामी का नहीं है खतरा

चूंकि फिज़ी एक द्वीप देश है, ऐसे में भूकंप के झटके से यहाँ सुनामी के खतरे की आशंका भी बढ़ जाती है। हालांकि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज फिज़ी में आए भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। इसकी वजह भी भूकंप की गहराई का ज़्यादा होना बताया जा रहा है।

भूकंप के बढ़ रहे हैं मामले

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में कई जगहों पर भूकंप के कई मामले देखे जा रहे हैं। इनमें से कुछ भूकंप काफी विनाशकारी भी रहे, जैसे तुर्की में इस साल आया भूकंप और इंडोनेशिया में पिछले साल आया भूकंप। फिज़ी में भी समय-समय पर भूकंप के मामले देखे जाते हैं। पिछले साल नवंबर में फिज़ी में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

यह भी पढ़ें- सूडान में तीसरे दिन भी आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच खूनी जंग जारी, अब तक 100 लोगों की मौत

Published on:
18 Apr 2023 12:28 pm
Also Read
View All