22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलूचिस्तान में पोलियो वैक्सीनेशन टीम पर हमला, मारे गए 2 पुलिसकर्मी

Attack On Polio Vaccination Team: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पोलियो वैक्सीनेशन टीम पर हमले में 2 पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 22, 2026

Attack on polio vaccination team

बलूचिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला (Photo - Video Screenshot from @IntelBaloch)

पाकिस्तान (Pakistan) में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। देशभर में आए दिन ही आतंकी और आपराधिक मामले देखने को मिलते हैं। इसी तरह का एक और मामला अब बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में सामने आया है। बलूचिस्तान में नुश्की (Nushki) जिले के काली जमालबाद इलाके में आज एक पोलियो वैक्सीनेशन टीम पर हमले का मामला सामने आया है।

मारे गए 2 पुलिसकर्मी

बलूचिस्तान में नुश्की जिले के काली जमालबाद इलाके में आज पोलियो वैक्सीनेशन टीम पर हुए हमले में 2 पुलिसकर्मी मारे गए। ये पुलिसकर्मी पोलियो वैक्सीनेशन टीम की सुरक्षा में तैनात थे।

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

इस घटना के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत ही इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिससे जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ा जा सके।

किसने दिया हमले को अंजाम?

बलूचिस्तान में बलूच उग्रवादियों की कमी नहीं है। बलूच उग्रवादियों के कई संगठन प्रांत में एक्टिव हैं, जो पाकिस्तान सरकार, सेना और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ हैं और समय-समय पर इन्हें निशाना बनाते हैं। इस तरह के मामले अक्सर ही देखने को मिलते हैं। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बलूचिस्तान में गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफज़ई ने कहा कि उग्रवादी और आतंकी बलूचिस्तान में शांति और प्रांत के बच्चों के भविष्य के दुश्मन हैं। यूसुफज़ई ने आगे कहा, "जो लोग पोलियो वैक्सीनेशन टीमों को निशाना बनाते हैं, वो असल में बलूचिस्तान के बच्चों को स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के उनके अधिकार से वंचित करना चाहते हैं।"

पाकिस्तान सरकार चला रही है पोलियो वैक्सीनेशन अभियान

पाकिस्तान में 21 सितंबर से सात दिवसीय उप-राष्ट्रीय पोलियो वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ है, जो 27 सितंबर तक चलेगा। यह 115 उच्च जोखिम वाले जिलों में चल रहा है, जिसमें 5 साल से कम उम्र के लगभग 3.1 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पंजाब प्रांत के 13 जिलों में 1.06 करोड़ बच्चों, सिंध प्रांत के 30 जिलों में 1 करोड़ बच्चों, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के 37 जिलों में 73 लाख बच्चों, बलूचिस्तान के 32 जिलों में 23 लाख बच्चों, इस्लामाबाद में 4.47 लाख बच्चों और गिलगित-बाल्टिस्तान में 1.37 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। 2.73 लाख से ज़्यादा पोलियो वर्कर्स घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिला रहे हैं।