22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप का जोरदार हमला, ईरान युद्ध के बाद अमेरिका के हथियार खत्म होने की खबरों को बताया झूठा, कहा- गद्दार अफवाह फैला रहे

US weapons shortage: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के बाद अमेरिकी हथियार खत्म होने की खबरों को झूठा बताया है। ऐसी खबर फैलाने वालों को कायर और गद्दार करार दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Sep 22, 2026

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप। (Photo - Video Screenshot from @RapidResponse47)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उन लोगों को कायर और गद्दार करार दिया है जो कह रहे हैं कि ईरान के खिलाफ सात महीने से चल रहे युद्ध के बाद अमेरिकी सेना के पास हथियार और गोला-बारूद खत्म हो चुका है।

ट्रंप ने साफ कहा कि ये बात पूरी तरह गलत है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- कायर और गद्दार लोग ये कहना चाहते हैं कि अमेरिका के पास हथियार कम पड़ गए हैं। ये बिल्कुल सच नहीं है।

'और हथियार बना रहे'

ट्रंप ने आगे लिखा- हमारे पास इतने हथियार हैं जितने हम कभी इस्तेमाल भी नहीं कर सकते। और अभी हम इतने बड़े पैमाने पर हथियार बना रहे हैं जितना पहले कभी नहीं बना था।

ये बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के जवाब में आया है, जिनमें दावा किया गया था कि ईरान के साथ लगभग सात महीने की लड़ाई के बाद अमेरिका के सैन्य भंडार काफी कम हो गए हैं। ट्रंप ने सभी रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि देश की रक्षा क्षमता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

ट्रंप का जवाब क्यों आया?

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच कई खबरें आई थीं कि लंबे युद्ध की वजह से गोला-बारूद की कमी पड़ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि सेना को नई सप्लाई की जरूरत है। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इन खबरों को सीधे झूठा बताया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका न सिर्फ मौजूदा स्टॉक से लैस है बल्कि उत्पादन भी तेज कर दिया गया है। ट्रंप के अनुसार, देश इस समय हथियार बनाने में रिकॉर्ड तोड़ रहा है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि कोई भी दुश्मन या आलोचक अमेरिका की ताकत को कम करके आंकने की कोशिश न करे।

हथियार उत्पादन पर जोर

ट्रंप के बयान से साफ है कि प्रशासन सैन्य तैयारियों को और बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुनिशन्स यानी गोला-बारूद और अन्य हथियारों का स्टॉक इतना बड़ा है कि जरूरत पड़ने पर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

साथ ही नई फैक्ट्रियों और उत्पादन इकाइयों में काम तेज कर दिया गया है ताकि भविष्य में कोई कमी न आए। उन्होंने कहा- ऐसे लोग जानबूझकर गलत जानकारी फैलाकर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?

हालांकि ट्रंप ने कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया, लेकिन उनके शब्दों से यह संदेश साफ है कि अमेरिका की सैन्य क्षमता मजबूत बनी हुई है। उन्होंने बार-बार दोहराया कि देश के पास जरूरत से ज्यादा हथियार मौजूद हैं और उत्पादन का स्तर अब तक का सबसे ऊंचा है।