विदेश

मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, फिर छपाक से गिरा पानी में

मछली पकड़ने के दौरान एक शख्स से गलती हो जाती है और फिर वह पानी में छपाक से गिर जाता है। बैलेंस बिगड़ने की वजह से उसके हाथ से मछली निकल जाती है।

less than 1 minute read
Jan 24, 2026
Fishing goes wrong

दुनियाभर में मछली पकड़ने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग इसे पेशे के रूप में अपनाते हैं, तो कई लोग खाने या फिर सिर्फ शौक के लिए मछली पकड़ते हैं। आमतौर पर मछली पकड़ना एक आसान प्रक्रिया मानी जाती है, जिसमें फिशिंग रॉड के सहारे पानी में चारा डालकर मछली फंसने का इंतजार किया जाता है। लेकिन कभी-कभी ज़रा सी लापरवाही इस आसान काम को भी मुश्किल बना देती है।

बैलेंस बिगड़ा और सीधे नदी में गिरा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक ऐसा ही मामला दिखाता है। वीडियो में एक शख्स नदी किनारे खड़े होकर मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा होता है। उसके हाथ में फिशिंग रॉड होती है, जिसमें कांटे पर चारा लगा रहता है। जैसे ही वह आगे बढ़ता है, अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह फिसलकर छपाक से नदी में गिर जाता है। इससे उसके हाथ से मछली भी निकल जाती है।

वीडियो देखकर लोग ले रहे हैं सबक

इस वीडियो को देखकर लोग हंस भी रहे हैं। साथ ही सबक भी ले रहे हैं कि मछली पकड़ते समय सतर्कता और बैलेंस बनाए रखना कितना ज़रूरी है। एक छोटी-सी गलती कैसे बड़ी परेशानी बन सकती है, यह वीडियो उसी का उदाहरण है।

Also Read
View All

अगली खबर