Trending: अमेरिका में ये अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली है। इस प्रेमी जोड़े ने दुनिया में सबसे अधिक उम्र में शादी करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
Trending: अमेरिका की एक अनोखी प्रेम कहानी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 'दुनिया के सबसे उम्रदराज जोड़े’ के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। फिलाडेल्फिया के रहने वाले 102 वर्षीय मार्जोरी फिटरमैन और 100 वर्षीय बर्नी लिटमैन इस साल 19 मई को शादी की थी। उनकी संयुक्त आयु असाधारण रूप से 202 वर्ष और 271 दिन है। गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड ने 3 दिसंबर को इसकी पुष्टि करते हुए दुनिया का सबसे उम्र दराज जोड़ा करार दिया।
सौ साल के इस जोड़े की प्रेम कहानी फिलाडेल्फिया के एक वरिष्ठ नागरिक आवास केंद्र में शुरू हुई थी। वे दोनों यहां रहते थे और नौ साल पहले अपने फ्लोर पर आयोजित कॉस्ट्यूम पार्टी में मिले थे। इसके बाद जल्द ही दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता बन गया। इसके बाद दोनों ने सुविधा केंद्र में आयोजित एक विवाह समारोह में विवाह कर लिया। खास बात है कि इस विवाह से दोनों के परिवार को लोग भी प्रसन्न है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 3 दिसंबर, 2024 को आधिकारिक तौर पर इस जोड़े को सबसे उम्रदराज नवविवाहित कपल के तौर पर स्वीकृति दी जिनका प्यार ना सिर्फ लोगों को आकर्षित कर रहा है बल्कि एक लोगों के लिए प्यार की एक मिसाल भी बन रहा है। ये उम्र बढ़ने के बारे में सामाजिक मानदंडों और धारणाओं को भी चुनौती दे रही है, जो ये दिखाती है कि प्यार करने की और उससे जीवन में खुशियां लाने की कोई उम्र नहीं होती।