विदेश

यह भारतीय संभाल रहा है अमरीका में डोनाल्ड ट्रंप का कैंपेन

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के अमरीका को फिर महान बनाओ चुनावी अभियान की कमान एक भारतीय संभाल रहा है। अमरीका के ऐरिजुआना प्रांत में इस कैम्पेन की कमान संभालने वाले भारतीय का नाम है अविनाश इरैगावारापू।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2016, 8:09 PM IST
Feature image

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के अमरीका को फिर महान बनाओ चुनावी अभियान की कमान एक भारतीय संभाल रहा है। अमरीका के ऐरिजुआना प्रांत में इस कैम्पेन की कमान संभालने वाले भारतीय का नाम है अविनाश इरैगावारापू। ​

जी हां, अमरीका के ऐरिजुआना प्रांत में रिपब्ल्कि पार्टी के कार्यकारी निदेशक हैं भारत के आंध्रप्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले से आने वाले अविनाश इरगावारापू। अविनाश ने आईआईएम लखनउ से एमबीए किया है।

इसके पूर्व अविनाश भारत में एचसीएल की नौकरी छोड़कर आंध्रप्रदेश में भी वाईएसआर कांग्रेस की चुनावी कमान संभाल चुके हैं। अविनाश के लिए राजनीतिक अभियान और रणनीति के लिए शुरुआत से झुकाव रहा है। कॉलेज के दिनों में अविनाश एक स्वयंसेवक की तरह लोगों के घर—घर जाकर उनके पंजीकरण तथा पैंफलेट बांटने का कार्य करते थे।

कोई नहीं जानता था कि उनकी मेहनत इस तरह से काम आएगी। पर अविनाश की मेहनत काम आई। अविनाश इरैगावारापू रिपब्लिकन पार्टी की उस ऐतिहासिक कन्वेंशन में मौजूद थे जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया गया था।

Published on: