विदेश

अमेरिका के रेगिस्तान में छिपा ‘माइक्रोनेशन’, चलता है अपना संविधान

अमेरिका के एक रेगिस्तान में एक माइक्रोनेशन छिपा हुआ है, जिसमें अपना संविधान चलता है।
2 min read
• •
Apr 03, 2026
Republic of Slowjamastan
Republic of Slowjamastan

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के रेगिस्तान में एक अलग 'देश' बसता है। यह दुनिया का एक नया माइक्रोनेशन है। करीब 25,000 लोग खुद को इस माइक्रोनेशन का नागरिक मानते हैं। इसका नाम है रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान। इस माइक्रोनेशन के शासक हैं रैंडी विलियम्स, जिन्हें लोग इस जगह का सुल्तान कहते हैं। असल ज़िंदगी में वह एक रेडियो होस्ट हैं, लेकिन रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान में वह काला चश्मा, खास यूनिफॉर्म के साथ अलग किरदार में नज़र आते हैं। हालांकि यह कोई असल देश नहीं है बल्कि एक मज़ेदार आइडिया है। इस जगह के अपने अनोख कानून भी हैं और अपना संविधान चलता है।

क्रॉक्स पहनना सख्त मना

रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान के अजीबोगरीब कानून के तहत इस माइक्रोनेशन में क्रॉक्स पहनना सख्त मना है। रिप्लाई ऑल ईमेल भेजना भी अपराध माना जाता है। अगर आप टाकोज़ लेने घर जा रहे हैं तो तेज गाड़ी चलाने की इजाज़त है। इस जगह का राष्ट्रीय जानवर रैकून है और अपना झंडा, पासपोर्ट और यहाँ तक कि करेंसी भी है।

लॉकडाउन में बना लिया 'अपना देश'

रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान बनाने का आइडिया 2020 के लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ। तब विलियम्स दुनिया के सभी देशों की यात्रा पूरी करने वाले थे, लेकिन अचानक सब थम गया। उन्होंने सोचा कि अगर वह किसी नए देश नहीं जा सकते तो क्यों ना 'अपना देश' बना ले। 2021 में विलियम्स ने करीब 11 एकड़ जमीन खरीदी और वहाँ बोर्ड लगाकर अपने देश का ऐलान कर दिया। धीरे-धीरे वहाँ नकली बॉर्डर, चेकपोस्ट, झंडे और यहाँ तक कि नेवी के नाम पर एक टूटी-फूटी पनडुब्बी भी तैनात कर दी गई।

नागरिकता लेते हैं टूरिस्ट

रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान लोगों के लिए टूरिस्ट स्पॉट बन गयाहै। यहां लोग अपनी टेंशन छोड़कर हल्का-फुल्का मज़ा लेने आते हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए लोग जुड़ते हैं, नागरिकता लेते हैं और खुद को इस अनोखे माइक्रोनेशन का हिस्सा मानते हैं।

Updated on:
03 Apr 2026 08:53 am
Published on:
03 Apr 2026 08:53 am
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव