विदेश

बोलीविया में पलटी मिनीबस, 4 लोगों की हुई मौत

Bolivia Road Accident: बोलीविया में एक मिनीबस के पलटने से एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Accident
Road accident in Bolivia

दुनियाभर में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। कहीं न कहीं अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स होते रहते हैं और इस वजह से हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। इसी तरह का एक हादसा अब बोलीविया (Bolivia) में हुआ है। बोलीविया के एल अल्टो (El Alto) को पेरू (Peru) के पास सीमावर्ती शहर डेसागुआडेरो (Desaguadero) से जोड़ने वाले हाईवे पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की एक मिनीबस अचानक से पलट गई। इस वजह से बस में सवार यात्रियों में हाहाकार मच गया।

4 लोगों की मौत

बोलीविया में हुए इस मिनीबस एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई है। लोकल पुलिस ने इस पूरे मामले के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी।

कई लोग घायल

इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को तो अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

किस वजह से हुआ एक्सीडेंट?

बोलीविया में हुए इस मिनीबस एक्सीडेंट के मामले की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक्सीडेंट ओवरस्पीडिंग के कारण मिनीबस के आगे का टायर फटने के कारण हुआ है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और जिनपिंग आज करेंगे द्विपक्षीय मीटिंग, 5 साल बाद ऐसा पहला मौका

Updated on:
23 Oct 2024 01:01 pm
Published on:
23 Oct 2024 01:01 pm
Also Read
View All
होर्मुज स्ट्रेट में एक और तेल के जहाज में हुआ धमाका, अवैध रास्ते पर समुदी बारूदी सुरंग से टकराने पर हुआ हादसा

‘भारत-अमेरिका समझौते के बेहद करीब’, ट्रेड डील पर बोले मार्को रुबियो, रूसी तेल पर छूट की भी बताई वजह

फ्रांस हिंसा के बीच इंटीरियर मिनिस्टर ने की इस्तीफे की पेशकश, राष्ट्रपति मैक्रों ने ठुकराया, पुलिसिंग में बदलाव के दिए निर्देश

मिडिल ईस्ट के 12 देशों में अमेरिका का सिक्योरिटी अलर्ट: ईरान-हूति हमलों का जताया खतरा, एयरस्पेस बंद होने की आशंका

US attack on Iran: मध्य पूर्व में अमेरिका का हाई अलर्ट: ईरान पर हमले की अटकलें तेज, नागरिकों से कहा- रहें सतर्क