विदेश

‘चेहरा बिगड़ा, पैरों में चोट लेकिन मानसिक रूप से स्वस्थ’, मोजतबा खामेनेई को लेकर नया खुलासा

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) की सेहत को लेकर एक नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है। इसके अनुसार खामेनेई को गंभीर चोटें आई है लेकिन इसके बावजूद वह सक्रिय है और देश से जुड़े फैसलों में शामिल है।

2 min read
Apr 11, 2026
मोजतबा खामेनेई। (Photo-X)

ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता शुरु हो चुकी है और पूरे विश्व की नजरें इस समय इस वार्ता के परिणामों पर टिकी है। पाकिस्तान में आयोजित इस वार्ता में अगर दोनों देशों के बीच सुलह हो जाती है तो यह वैश्विक शांति के लिए एक अच्छी खबर होगी लेकिन अगर किसी कारण के चलते दोनों पक्षों में सहमती नहीं बन पाती है तो मिडिल ईस्ट में फिर से जंद शुरू होगी और इस बार इसे रोक पाना असंभव होगा। युद्ध की स्थिति पर इस समय अस्थिरता बनी हुई है लेकिन इसी बीच ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खामेनेई को गंभीर चोटें आई है लेकिन इसके बावजूद वह मानसिक रूप से स्वस्थ है और देश से जुड़े बड़े फैसलों में हिस्सा ले रहे है।

ये भी पढ़ें

सीजफायर के बाद भी नहीं खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट!, ईरान भूला कहा बिछाई थी बारूदी सुरंगें, रिपोर्ट में किया गया दावा

अमेरिका और इजरायल के हमले में घायल हुए थे मोजतबा

तेहरान स्थित सुप्रीम लीडर के परिसर पर हुई एयरस्ट्राइक में खामेनेई जख्मी हुए थे। इसी हमले में उनके पिता पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जो 1989 से सत्ता में थे। इसके साथ ही उनके परिवार के कई अन्य सदस्य भी इस हमले में मारे गए थे। मोजतबा खामेनई भी इस हमले के शिकार हुए थे जिसके बाज से वह सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए है। हालांकि समय-समय पर मोजतबा की तरफ से जारी संदेश ईरानी सरकार द्वारा सार्वजनिक किए गए है। मोजतबा के लंबे समय से सामने नहीं आने के चलते उनके स्वास्थ्य को लेकर भी अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन हालियां रिपोर्ट में मोजतबा की सेहत को लेकर बड़ा दावा किया गया है।

ईरान सरकार ने मोजतबा की चोटों की पुष्टि नहीं की

रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में मोजतबा का चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुआ और उनके एक या दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। हालांकि आधिकारिक रूप से ईरान सरकार ने उनकी चोटों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन राज्य टीवी ने उन्हें जनबाज बताया, जिसका अर्थ युद्ध में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति होता है। सूत्रों के मुताबिक, 56 वर्षीय नेता अभी भी ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। वह युद्ध और अमेरिका के साथ बातचीत जैसे बड़े मुद्दों पर निर्णय प्रक्रिया में शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी पहले कहा था कि वह घायल और शायद चेहरे से विकृत हो चुके हैं। वहीं कुछ खुफिया सूत्रों का मानना है कि उन्होंने एक पैर खो दिया हो सकता है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

Also Read
View All