Monsoon In Nepal: नेपाल में मानसून ने तबाही मचा दी है। इस वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और उससे भी ज़्यादा घायल हो गए हैं।
भारत (India) में ही नहीं, बल्कि भारत के कई पड़ोसी देशों में मानसून (Monsoon) का असर दिख रहा है और मूसलाधार बारिश हो रही है। इन देशों में नेपाल (Nepal) भी शामिल है। नेपाल में पिछले करीब एक महीने से मानसून चल रहा है और देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। रुक-रूककर लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है, जिससे गर्मी से राहत तो मिली ही है, साथ ही परेशानी भी बढ़ी है। नेपाल में कई जगह मानसून ने तबाही मचा दी है, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।
नेपाल में मानसून की वजह से अब तक इस सीज़न में 43 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई। बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हुई। लैंडस्लाइड्स से 14 लोगों ने दम तोड़ दिया।
नेपाल में मानसून की वजह से 116 लोग घायल भी हुए हैं। बाढ़ के कारण 7 लोग घायल हुए हैं। बिजली गिरने से 95 लोग घायल हुए हैं। लैंडस्लाइड्स के कारण 14 लोग घायल हुए हैं।
नेपाल में मानसून की वजह से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के चलते लापता हुए लोगों में से 16 लोग अभी भी नहीं मिले हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
मानसून की वजह से नेपाल में सिर्फ जान का ही नहीं, बल्कि माल का भी नुकसान हुआ है। इसके कारण कई घरों-इमारतों, व्हीकल्स और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।