विदेश

मैक्सिको में भीषण गर्मी का कहर, जून में अब तक 100 से ज़्यादा लोगों की मौत

Mexico Heat: मैक्सिको में इस समय भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2023, 12:38 PM IST
El Nino Global Warming News mexico_heatwave.jpg
,,

पिछले कुछ साल में ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते दुनियाभर में मौसमी बदलाव देखने को मिला है। गर्मियों में औसत से ज़्यादा गर्मी पड़ रही है तो सर्दियों में ज़्यादा सर्दी। पर इस मौसमी बदलाव का ज़्यादा असर गर्मियों पर देखने को मिला है और दुनिया के कई हिस्सों में पहले से ज़्यादा गर्मी पड़ने लगी है। ऐसा ही कुछ मैक्सिको (Mexico) में देखने को मिल रहा है। मैक्सिको में इस शमय भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही है जिस वजह से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।


तापमान 50 डिग्री पार

मैक्सिको में गर्मी का कहर इतना ज़्यादा है कि देश में कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। गर्मी का जो कहर इस समय मैक्सिको में चल रहा है, उतना कहीं और नहीं है।

जून में अब तक 100 से ज़्यादा लोगों की मौत

मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के चलते जून में अब तक 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जाणारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी की वजह से मैक्सिको में इस महीने अब तक 1,000 से ज़्यादा इमर्जेन्सी के मामले आ चुके हैं, जिनमें से 104 लोगों की बुधवार शाम तक मौत हो चुकी है।


यह भी पढ़ें- World Social Media Day: लोगों की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है सोशल मीडिया, जानिए कब हुई शुरुआत और मनाने की वजह

एक हफ्ते में ही दो तिहाई मौतें

मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मौतें पिछले दो हफ्तों में हुई हैं। इनमें से भी दो तिहाई मौतें 18-24 जून के बीच हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 64% मौतें नुएवो लियोन में हुई हैं।

पिछले साल हुई थी सिर्फ 1 मौत

मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी की वजह से जहाँ इस साल देश में हालात खराब हो रहे हैं, वहीं पिछले साल इसी समयावधि के दौरान सिर्फ 1 मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें- ईद के मौके पर स्वीडन में जलाई गई कुरान, इस्लामिक देशों में मचा हंगामा

Published on: