विदेश

Snake: इस सांप के काटने से पानी भी नहीं मांगता इंसान, तड़पने का भी नहीं मिलता समय

Most Poisonous Snake: ये सांप एक बार के काटने में जितने जहर का इस्तेमाल करता है उतने में ही 100 से ज्यादा इंसान और ढाई लाख चूहे मर सकते हैं।

2 min read
most poisonous snake

Most Poisonous Snake: सांपों का तो नाम सुनते ही हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और अगर ये सामने आ जाएं तो सिट्टी-पिट्टी तक गुम हो जाती है। भारत हो या कोई और देश, दुनिया भर में भयानक सांप पाए जाते हैं। भारत का किंग कोबरा (King Cobra), किरैत समेत ये सांप इंसान की जान तुरंत निकालने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनसे भी खतरनाक सांप इस धरती पर पाया जाता है। इस सांप (Snake) को दुनिया के सबसे जहरीले और भयानक सांप होने का तमगा मिला हुआ है। ये सांप अगर काट ले तो इंसान पानी भी नहीं मांग सकता और उसकी सेकेंड भर में ही मौत हो जाती है। ये सांप कौन है और भारत समेत ये कहां कहां पाया जाता है, ये हम आपको बता रहे हैं।

एक बार के काटने में 100 से ज्यादा इंसानों और ढाई लाख चूहों की मौत

दुनिया के इस सबसे जहरीले और खतरनाक सांप का नाम है इनलैंड ताइपैन (Inland Taipan), कुछ जगहों पर इसे इनलैंड ताइपन भी बोला जाता है। इसे ‘फियरस स्नेक’ या ‘वेस्टर्न ताइपन’ भी बोलते हैं। इस सांप का जहर सबसे ज्यादा ज़हरीला होता है। आपको यकीन नहीं होगा कि इस सांप के एक बार के काटने में ही 100 से ज्यादा इंसान और ढाई लाख चूहे मर सकते हैं।

हालांकि इनलैंड ताइपन आमतौर पर रिहाईशी इलाकों से दूर पाए जाते हैं। इसलिए इसके काटने के मामले बहुत कम आते हैं लेकिन जब कोई मामला आता है तो उसकी मौत की खबर के साथ आता है। इनलैंड ताइपन बहुत शर्मीला स्वभाव का माना जाता है। लेकिन ये जवाबी हमले में बहुत तेज होता है।

सूखे इलाकों में पाया जाता है ये सांप

इनलैंड ताइपन मुख्यतौर पर ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। ये सांप मि्टटी के मैदानों और दरार वाली मिट्टी जैसे सूखे और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में रहता है। खासतौर पर ये क्वींसलैंड और साउथ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। खास बात ये है कि य़े सांप जंगलों, खेतों या हरियाली वाली जगह में नहीं रहता। मि्टटी के मैदानों और दरार वाली मिट्टी इनलैंड ताइपन मुख्यतौर पर ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। ये सांप मि्टटी के मैदानों और दरार वाली मिट्टी जैसे सूखे और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में रहता है। खासतौर पर ये क्वींसलैंड और साउथ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। खास बात ये है कि य़े सांप जंगलों, खेतों या हरियाली वाली जगह में नहीं रहता।

इनलैंड ताइपैन के बाद किंग कोबरा, ब्लैक मम्बा, ऑस्ट्रेलियन टाइगर स्नैक जैसे जहरीले सांपों का नंबर आता है। किंग कोबरा तो भारत में ही पाया जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर