विदेश

Muscle Girl : इस बार में काम करती हैं बॉडी-बिल्डर महिलाएं, सिक्स-पैक ऐसे कि पुरुष भी शर्म से गड़ जाएं

Muscle Girl: मसल गर्ल बार में 30 से ज्यादा महिलाएं काम करती हैं। उनकी टोंड मसल को देखकर यहां पहुंचने वाली की आंखें चुंधिया जाती हैं। आइए इन लड़कियों के बारे में जानते हैं।

3 min read
Nov 22, 2025
बॉडी बिल्डर महिला की एआई इमेज

Muscle Girl Tokyo: जापान का एक 'बार' इन दिनों सुर्खियों में है। वजह यहां परोसी जाने वाली ड्रिंक्स नहीं, बल्कि यहां के स्टाफ हैं। मसल गर्ल (Muscle Girl) नामक इस बार में केवल महिलाएं ही काम करती हैं और वो भी ऐसी कि हट्टे-कट्टे पुरुष को भी एक झटके में धूल चटा दें। स्पोर्ट्स ब्रा और टाइट शॉर्ट्स में नजर आने वालीं इन महिलाओं की फिटनेस कमाल है।

ये भी पढ़ें

Oarfish Doomsday: Tsunami का संकेत देती है ये मछली! इन देशों में मिली, क्या यहां आएगा भूकंप और सुनामी, क्यों ऐसा कहते हैं जापानी?

टोंड मसल वाली महिलाएं हैं स्टाफ

टोक्यो के एक व्यस्त इलाके में स्थित इस अंडरग्राउन्ड बार में दाखिल होते ही पूरी दुनिया बदल जाती है। बार के एक सेक्शन में स्टेज शो होता है, जहां कमसिन नहीं बल्कि टोंड मसल वाली महिलाएं बॉडी-बिल्डर अंदाज में अपनी मसल्स का प्रदर्शन करती हैं। बार के दूसरे सेक्शन में महिलाओं को पुल-अप, पुश-अप करते हुए देखा जा सकता है। यहां आने वाले ग्राहक जब महिलाओं को इस रूप में देखते हैं तो कुछ देर के लिए उनकी आंखें खुली रह जाती हैं।

परंपरा को चुनौती दे रहा मसल गर्ल

'मसल गर्ल' महिलाओं को स्ट्रॉंग बनने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही यह संदेश भी देता है कि आकर्षण का मतलब केवल कोमल काया ही नहीं होता। बार की मैनेजर हितोमी हरिगे का कहना है कि जापान में छोटे ब्रेस्ट, पतली पीठ और पतली टांगों वाली महिलाओं को आकर्षक माना जाता है, लेकिन हमारा बार जापान के इस पारंपरिक नारी सौन्दर्य को चुनौती दे रहा है।

(AI Image: Perplexity)

कितनी है बार की एंट्री फीस?

इंडिपेंडेंट यूके की रिपोर्ट के अनुसार,वर्ष 2020 में खुले 'मसल गर्ल'में प्रतिदिन औसतन 100 ग्राहक आते हैं। विदेशी सैलानियों के बीच भी यह काफी लोकप्रिय है। इस बार में एंट्री फीस के तौर पर 6000 येन (करीब 40 डॉलर) लिए जाते हैं, जो 80 मिनट तक के लिए वैध हैं। अगर कोई व्यक्ति 80 मिनट से ज्यादा समय बिताना चाहता है, तो उसे दोबारा एंट्री फीस देनी होगी। एंट्री फीस में एक प्रोटीन ड्रिंक और अनलिमिटेड बेवरेज मिलते हैं।

विदेशी भी हैं प्रभावित

इस ऑल वुमेन बार में जब लेपर्ड-प्रिंट वाली बिकिनी में महिलाएं पुल-अप्स और पोल-डांस करती हैं, तो कुछ देर के लिए जैसे सब कुछ थम जाता है। यहां पहुंचने वाली हर किसी की नजर उन्हीं पर होती है और हर कोई उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए उत्साहित दिखाई देता है। लॉस एंजिलिस की पर्यटक ऑब्री ली इस बार से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा - फेमिनिन का मतलब केवल यह नहीं है कि लड़कियां पतली, नाजुक और शांत हों,'मसल गर्ल' यही संदेश देने का प्रयास कर रहा है।

(AI Image: Perplexity)

क्या है सुंदरता का पैमाना?

जापान में सुंदरता का एक पैमाना पतला होना भी है। महिलाएं पतला दिखने के लिए अपनी डाइट से समझौता करती हैं, जो उनके लिए नुकसानदायक होता है। हाल ही में मोटापे पर की गई एक स्टडी में डॉक्टरों ने चेताया है कि महिलाओं की सुंदरता को पतलेपन से जोड़ने की परंपरा से कुपोषण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। मसल गर्ल में काम करने वालीं महिलाएं इस परंपरा को तोड़ रही हैं। कुछ महिलाएं बॉडी बिल्डिंग और क्रॉसफिट को लेकर पैशनेट हैं। बार में काम करने वाली कुछ महिलाओं में से कुछ के सिक्स-पैक मसल्स ऐसे हैं कि पुरुष भी शर्मा जाएं।

मसल्स की सुंदरता की तारीफ भी जरूरी

इस बार में 30 से ज्यादा महिलाएं काम करती हैं और सभी का मानना है कि सुंदरता का पैमाना केवल पतली और कोमल काया ही नहीं होता। 2023 में 'मसल गर्ल' का हिस्सा बनीं यूका मोरिया ने कहा, 'महिलाओं की सुंदरता केवल पतला होना नहीं है। मसल्स की सुंदरता भी मायने रखती है और मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी तारीफ करें'। मोरिया बॉडी बिल्डर हैं और बड़े कॉम्पिटिशन जीतकर जापान का नाम रोशन करना चाहती हैं।

Updated on:
23 Nov 2025 08:27 am
Published on:
22 Nov 2025 05:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर