विदेश

ईरान के खिलाफ अमेरिका के साथ हुए मुस्लिम देश, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार

Iran missile and drone attacks Gulf: अमेरिका, ब्रिटेन, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान की ओर से हाल ही में किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया है।
2 min read
Mar 02, 2026
Iran Israel War
ईरान में भूकंप के झटके हुए महसूस (Photo-IANS)

Ali Khamenei death: ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम खाई है। दरअसल, रविवार को सुप्रीम लीडर की मौत की पुष्टि होने के बाद ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर और बहरीन में जवाबी हमले किए, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया है।

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ गया। जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर हमला किया। 

संयुक्त बयान किया जारी

अमेरिका, ब्रिटेन, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान की ओर से हाल ही में किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया है।

बयान में कहा गया कि हम अपने नागरिकों, अपनी संप्रभुता और अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए एकजुट हैं। इन हमलों के खिलाफ हम आत्मरक्षा का अपना अधिकार दोहराते हैं।

कुवैती सेना ने क्या कहा?

इसी बीच कुवैत की सेना ने कहा कि देश के मध्य भागों में आज सुबह उसकी हवाई रक्षा ने कई शत्रुतापूर्ण हवाई लक्ष्यों का सामना किया और उन्हें रोका। बता दें कि कुवैत में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे की मौजूदगी के कारण ईरान ने कुवैत को अपना निशाना बनाया। रविवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कुवैत में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने का दावा किया।

आईआरजीसी ने कहा कि कुवैत के अब्दुल्ला मुबारक क्षेत्र में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोन से हमला किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया और बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए और घायल हुए।

अधिकारियों ने घोषणा की है कि अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज और दुबई फाइनेंशियल मार्केट 2 और 3 मार्च को बंद रहेंगे, क्योंकि यूनाइटेड अरब अमीरात मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से जूझ रहा है। इस फैसले की पुष्टि UAE कैपिटल मार्केट अथॉरिटी ने की, जिसने कहा कि खाड़ी देश पर बार-बार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अनिश्चितता के बीच मार्केट को स्थिर करने के लिए यह टेम्पररी रोक लगाई गई है।

Updated on:
02 Mar 2026 09:04 am
Published on:
02 Mar 2026 09:04 am