विदेश

NATO को मिला नया चीफ, डच पीएम मार्क रूटे संभालेंगे ज़िम्मेदारी

नाटो को अपना नया चीफ मिल गया है। कौन संभालेगा यह ज़िम्मेदारी? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 5:10 PM IST
Mark Rutte
Mark Rutte(Image-Twitter)

नाटो (NATO - North Atlantic Treaty Organization) 32 देशों का एक ऐसा ग्रुप है जिसमें 30 यूरोपीय देश और 2 नॉर्थ अमेरिकी देश शामिल हैं। नाटो के सभी मेंबर देश सैन्य मामलों में एक-दूसरे की मदद करते हैं। इसका सबसे ज़्यादा फायदा नाटो में शामिल छोटे देशों को मिलता है। यूं तो नाटो में 32 सदस्य देश हैं, लेकिन फिर भी इसका एक चीफ होता है। आज नाटो को नया चीफ मिल गया है।

डच पीएम मार्क रूटे संभालेंगे ज़िम्मेदारी

नाटो का नया चीफ या सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे (Mark Rutte) को बनाया गया है। मार्क नीदरलैंड (Netherlands) के पीएम हैं और आज, बुधवार, 26 जून को ही मार्क को नाटो का चीफ बनाया गया है।


मार्क ने किसकी ली जगह?

मार्क ने पूर्व चीफ जेंस स्टोल्टेनबर्ग (Jens Stoltenberg) की जगह ली है। जेंस 2014 से नाटो के चीफ थे और अब 10 साल बाद नाटो को मार्क के रूप में नया चीफ मिला है।

यह भी पढ़ें- भारत ने कश्मीर मुद्दे पर UN में पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

Updated on:
7 Jul 2025, 5:10 PM IST
Published on: