विदेश

भारत को रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी क्यों माननी चाहिए ? निक्की हेली ने बताया खतरा

India Russia oil import warning nikki haley: अमेरिकी नेता निक्की हेली ने भारत को रूसी तेल आयात पर अमेरिका के साथ फौरन मामला सुलझाने की सलाह दी है।

2 min read
Aug 24, 2025
डोनाल्ड ट्रंप की सहयोगी और भारतीय मूल की अमेरिकी राजनेता निक्की हेली। (फोटो: X Handle RT.)

India Russia oil import warning: डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) की सहयोगी और भारतीय मूल की अमेरिकी राजनेता निक्की हेली ने भारत को चेतावनी (India Russia oil import warning) देते हुए कहा है कि उसे रूस से तेल आयात (Russian oil trade dispute) पर अमेरिका के साथ मिल कर जल्द से जल्द कोई हल निकालना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि भारत को यह मुद्दा गंभीरता से लेना होगा, क्योंकि यह अमेरिका-भारत संबंधों (Nikki Haley India US relations)को प्रभावित कर सकता है। हेली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच दशकों पुरानी दोस्ती इस मुद्दे को शांतिपूर्वक हल करने का मजबूत आधार हो सकती है। उन्होंने कहा, "दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र मिल कर व्यापार और कूटनीतिक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, अगर वे मिल कर काम करें।"

ये भी पढ़ें

Viral Video: डॉल्फिन शो जेसिका रैडक्लिफ ओर्का व्हेल अटैक के पीछे का सच जानिए

रूसी तेल और व्यापार शुल्क बना तनाव की वजह

पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका और भारत के रिश्तों में तनाव बढ़ा है। इसका मुख्य कारण भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना और अमेरिका द्वारा भारत के कई निर्यात उत्पादों पर ऊँचे शुल्क लगाना है। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50% से अधिक शुल्क लगाया है, जो ब्राज़ील के बाद सबसे अधिक है। इससे भारतीय कपड़ा और समुद्री उत्पाद उद्योग पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

प्रधानमंत्री मोदी का कड़ा जवाब

भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की इस नीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत कभी अपने किसानों और मछुआरों के हितों से समझौता नहीं करेगा, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। उन्होंने अमेरिका के कदम को "अनुचित और अविवेकपूर्ण" बताया।

हेली ने चीन को बताया असली चुनौती

निक्की हेली ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह भी कहा कि असली चुनौती चीन है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अमेरिका को भारत जैसे साझेदार की ज़रूरत है ताकि वह चीन की बढ़ती वैश्विक ताकत का मुकाबला कर सके। उन्होंने लिखा, "हमें अपने साझा लक्ष्यों को नहीं भूलना चाहिए। अमेरिका के पास भारत जैसा मित्र होना जरूरी है।"

भारत को सहयोग की राह अपनानी चाहिए: हेली

निक्की हेली ने यह भी कहा कि भारत को अमेरिका के साथ मिलकर इस विवाद का समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने व्यापार मतभेदों और तेल आयात जैसे मुद्दों पर "कठोर लेकिन सहयोगात्मक" बातचीत की ज़रूरत बताई।

भारत और अमेरिका में रिश्ते फिलहाल तनावपूर्ण

बहरहाल भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते फिलहाल तनावपूर्ण हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच दोस्ती पुरानी और मजबूत है, लेकिन व्यापार और भू-राजनीतिक हितों को लेकर टकराव सामने आया है। निक्की हेली का बयान बताता है कि अगर भारत-रूस के रिश्ते यूं ही चलते रहे, तो अमेरिका की ओर से और सख्त रुख देखने को मिल सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर