विदेश

Monkey Pox के भारत में कितने मामले, सऊदी अरब स्वास्थ्य विभाग का बड़ा बयान

Monkey Pox: पाकिस्तान में संक्रमित मरीज सामने आने के बाद सऊदी अरब में मंकीपॉक्स मामले को लेकर सऊदी स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान जारी किया है।
less than 1 minute read
Aug 18, 2024
Monkeypox outbreak
Monkeypox outbreak

Monkey Pox: मंकीपॉक्स का अब तक भारत में एक भी मामला सामने नहीं आया है। सऊदी स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सऊदी अरब में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और वायरस के प्रसार की निगरानी और रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य नागरिकों और सऊदी अरब में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने कहा कि लोगों को मंकीपॉक्स के बारे में अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए, आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करना चाहिए और एहतियाती कदम उठाना चाहिए।

स्वास्थ्य आपात घोषित

सऊदी स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नागरिकों को मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा करने से बचना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका में मंकीपॉक्स के प्रसार पर चिंता व्यक्त की है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात घोषित कर दिया है और यह वायरस अब पाकिस्तान तक पहुंच गया है।

दुनिया में मंकीपॉक्स कहां पाया जाता है?

मंकीपॉक्स वायरस एक ऑर्थोपॉक्स वायरस है, जो एमपॉक्स ( Monkey Pox) का कारण बनता है, यह एक ऐसी बीमारी है, जिसके लक्षण चेचक के समान होते हैं, हालांकि यह कम गंभीर होती है। हालांकि चेचक का 1980 में उन्मूलन हो गया था, लेकिन मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के देशों में मंकी पॉक्स आज भी होता है।

Published on:
18 Aug 2024 11:56 am