विदेश

इस देश की राजकुमारी के बेटे पर 4 रेप समेत 32 आरोप, 10 साल की हो सकती है जेल

नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे पर 4 रेप समेत 32 आरोप लगे हैं। ऐसे में उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

less than 1 minute read
Aug 19, 2025
मारियस बोर्ग होइबी (फोटो - पीपुल्स मैगज़ीन के सोशल मीडिया से)

नॉर्वे (Norway) का शाही परिवार एक बार फिर विवाद में फंस चुका है। इस विवाद का कारण है नॉर्वे की राजकुमारी का बेटा। नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेज़ मेटे-मैरिट (Mette-Marit) के बेटे मारियस बोर्ग होइबी (Marius Borg Hoiby) पर कानूनी शिकंजा कंसता जा रहा है। पिछले साल एक महिला, जिसे मारियस की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा था, पर हमला करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। तभी से वह जांच के घेरे में था। अब उसको एक और कानूनी झटका लगा है।

4 रेप समेत 32 आरोप

मारियस पर 32 आरोप लगे हैं। इन आरोपों में 4 रेप, घरेलू हिंसा, बिना बताए महिलाओं के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करना जैसे आरोप शामिल हैं।

कितने साल की हो सकती है सज़ा?

जानकारी के अनुसार मारियस पर लगे 4 रेप समेत 32 आरोपों में उसे 10 साल की जेल की सज़ा हो सकती है। सरकारी वकील के अनुसार मारियस के अपराध गंभीर हैं और इसके लिए कानून को उसके साथ वैसा ही बर्ताव करना चाहिए जैसा किसी सामान्य नागरिक के साथ किया जाता है।

नॉर्वे के क्राउन प्रिंस का सौतेला बेटा है मारियस

मारियस नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन (Haakon) का सौतेला बेटा है, क्योंकि क्राउन प्रिंसेज़ मेटे-मैरिट की हाकोन से शादी से पहले के उनके अफेयर से मारियस का जन्म हुआ था। ऐसे में उसे कोई शाही उपाधि नहीं मिली हुई है। हालांकि वह शाही परिवार का सदस्य है।

Also Read
View All

अगली खबर