विदेश

Dak Ticket: भारत नहीं… ये देश बना ‘रामलला’ पर डाक टिकट जारी करने वाला दुनिया का पहला देश

Dak Ticket: रामलला पर टिकट जारी करने वाला पहला देश लाओस बन गया है। लाओस में रामलला और महात्मा बुद्ध पर डाक टिकट जारी

2 min read

Dak Ticket: भारत के साथ सभ्यतागत जुड़ाव रखने वाले दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस रामलला पर टिकट जारी करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। टिकट पर अध्योध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजित रामलला की प्रतिमा दर्शायी है। भगवान राम के साथ ही महात्मा बुद्ध पर भी पोस्टल स्टैंप जारी किया गया। लाओस के उप प्रधानमंत्री सेलुमक्से कोमासिथ और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये विशेष डाक टिकट जारी किए। लाओस की यात्रा पर गए जयशंकर ने शनिवार को एक्स पर यह जानकारी दी।

जयशंकर ने एक्स पर लिखा, रामायण और बौद्ध धर्म के हमारे साझा सांस्कृतिक खजाने का जश्न मनाते हुए एक विशेष टिकट सेट लॉन्च किया गया। बौद्ध धर्म के चलते सदियों से भारत और लाओस के बीच अच्छे संबंध हैं। जयशंकर आसियान के मंत्री स्तरीय सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने विएनतिएन की यात्रा पर हैं। भगवान राम के बाल रूप में विराजित राम लला की मूर्ति अयोध्या में राम मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है। काले पत्थर से बनी यह प्रतिमा 51 इंच ऊंची है और इसे 22 जनवरी, 2024 को मंदिर के गर्भगृह में शान और शौकत के साथ स्थापित किया गया था।

ये देश भी जारी कर चुके डाक टिकट

1. नेपाल में संवत 2024 में रामनवमी पर श्रीराम और सीताजी पर डाक टिकट जारी किया था।

2. लाओस में 1969 में डाक टिकट जारी किया, जिसमें रावण-जटायु के बीच युद्ध दिखाया गया है।

3. इंडोनेशिया ने राम-सीता, लक्ष्मण सहित रामायण के अन्य पात्रों पर सबसे ज्यादा डाक टिकट जारी किए हैं।

4. कंबोडिया ने 2006 में राम और सीता के डाक टिकट जारी किया।

5. थाइलैंड में 1996 में जारी डाक टिकट में भगवान राम को स्वर्ण मृग का पीछा करते हुए दिखाया गया है।

6. फ्रांस ने 1914 में जारी डाक टिकट में ब्रह्मा जी को दिखाया है।

टिकटों के साथ कैप्शन

1. इसी वर्ष जनवरी में अयोध्या के राममंदिर में विराजित रामलला की काले पत्थर से निर्मित 51 इंच की प्रतिमा को दर्शाया गया है।

2. लाओस की प्राचीन राजधानी लुआंग प्रबांग में भगवान बुद्ध की ऐतिहासिक प्रतिमा को टिकट में दिखाया गया है।

Updated on:
01 Aug 2024 11:25 am
Published on:
28 Jul 2024 09:45 am
Also Read
View All