विदेश

NRI Gupta Brothers: जिन्होंने अफ्रीका की सियासत में मचाया था भूचाल, आज वो हो गए गिरफ्तार

NRI Gupta Brothers: दक्षिण अफ्रीका की सियासत में कभी भूचाल लाने वाले प्रख्यात उद्योगपति गुप्ता बंधु सलाखों में हैं। भारत में उन्हें कभी Y और Z श्रेणी की सुरक्षा थी, लेकिन दिन महीने साल बीते और अब उन्हें पुलिस हाथ पकड़ कर ले गई।

2 min read
May 26, 2024
NRI Gupta Brothers Arrested
NRI Gupta Brothers Arrested

Builder Satendra Sahni Suicide Case : कभी दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले चर्चित उद्योगपति गुप्ता बंधुओं अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता ( NRI Gupta brothers) को भारत के उत्तराखंड की पुलिस ने नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी के आत्महत्या मामले ( Builder Satendra Sahni Suicide Case) में गिरफ्तार किया है। ध्यान रहे कि दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में कभी भूचाल लाने वाले गुप्ता बंधुओं के कारण दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही गुप्ता बंधु हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

कभी वाई और जेड सुरक्षा थी

Builder Death Case: गुप्ता बंधुओं का भारत के उत्तराखंड में कभी बड़ा रसूख था। उन्हें उत्तराखंड सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में गुप्ता बंधुओं को वाई तो फिर भाजपा सरकार में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। प्रदेश में सरकार भले किसी की दल की बने, लेकिन सत्ता में उनका हमेशा पहुंच रही।

हाथ पकड़ कोर्ट में लेकर पहुंची पुलिस

भारत के उत्तराखंड में उनका रसूख ऐसा था कि खुद गुप्ता बंधु ही सुरक्षा का खर्च उठाते थे। समय बदला तो हालात बदल गए और जो पुलिस कल तक साये की तरह उनके साथ चलती थी, वही पुलिस अजय गुप्ता ( Ajay Gupta) और उनके बहनोई अनिल गुप्ता ( Anil Gupta) का हाथ पकड़ कर उन्हें कोर्ट में लेकर पहुंची। भारत के उत्तराखंड की पुलिस ने नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी की आत्महत्या मामले में एनआरआई गुप्ता बंधुओं के अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

अजय गुप्ता का देहरादून से खासा नाता

गुप्ता बंधुओं में अजय गुप्ता का देहरादून से खासा नाता रहा है। 2017 में उत्तराखंड सरकार ने इन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी थी। उस समय जब गुप्ता बंधु देहरादून आते थे तो उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती थी। इससे पहले की कांग्रेस सरकार में वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। लेकिन वही पुलिस शनिवार को कड़ी सुरक्षा में रहने वाले गुप्ता बंधुओं में अजय गुप्ता को आरोपी बना कर हाथ पकड़कर कोर्ट ले कर पहुंची।

Updated on:
26 May 2024 05:30 pm
Published on:
26 May 2024 04:42 pm