विदेश

NRI special : अमरीका की सियासत में भारतवंशियों का दबदबा, राज्य सदनों में राज कर रहे हैं अश्वेत

अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव ( American presidential elections) के दौरान पिछली बार की तरह इस बार भी भारतवंशी अहम भूमिका निभाएंगे। अगर हम अमरीका के राज्य सदनों की ओर नजर दौड़ाएं तो हम पाएंगे कि अमरीका के राज्य सदनों में अश्वेत और भारतवंशी सीनेटर्स की अच्छी खासी तादाद रही है। इस तरह अमरीका में अब भारतवंशी किसी से उन्नीस नहीं, बीस ही हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हर तरफ श्वेतों के बीच भारतीय अमरीकी सीनेटर्स राज कर रहे हैं।

2 min read
Feb 29, 2024

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पूर्व सलाहकार और नेशनल यूएस इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स ( National US indian chamber of commerce) की संस्थापक और सीईओ) पूर्णिमा वोरिया ( Purnima voria) ने बताया कि अमरीका में पिछली बार राष्ट्रपति जो बाइडन ( Joe Biden) और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris ) के साथ ही राज्य सदनों में चुने गए जनप्रतिनिधियों में भी भारतवंशियों की सार्थक उपस्थिति रही थी।

रिकॉर्ड 20 भारतीय अमरीकी विधायक

वोरिया ने बताया कि पिछली बार अमरीका की राज्य विधानसभाओं में रिकॉर्ड 20 भारतीय अमरीकी विधायक चुने गए थे। वहीं यहां 13 राज्यों से राज्य प्रतिनिधि और सीनेटर चुने गए थे। न्यूयॉर्क में दो सीनेटर और प्रतिनिधियों के साथ सबसे अधिक संख्या है। इसके अलावा मिशिगन और वाशिंगटन में तीन प्रतिनिधि चुने गए थे।

अमरीका के प्राइमरी इलेक्शन
उल्लेखनीय है कि पिछले ही दिनों हुए अमरीका के प्राइमरी इलेक्शन (US primary elections) में रिप ब्लिकन पार्टी (Republic an part y) की तरफ से डोनाल्ड टंप (Donald Trump) को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic party) से मिशेल ओबामा ( Michell obama) पूर्व राष्ट्रपति जो-बाइडन (Joe Biden) की जगह राष्ट्रपति पद की पसंदीदा उम्मीदवार बताई गई हैं।

राज्य सदनों में भारतवंशी चेहरे : एक नजर
(डी =डेमोक्रेट,आर=रिपब्लिकन)

रागिब अल्ली (डी)-जिला 2 से विजयी, ब्रेनन, सीटी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव, कनेक्टिकट राज्य प्रतिनिधि।
नीरज एंटनी(आर)- जिला 6 से विजयी,ओहियो स्टेट प्रतिनिधि।
हैरी अरोड़ा (आर)- 151 वें जिले से विजयी,सीटी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव, कनेक्टिकट स्टेट प्रतिनिधि।

जय चौधरी (डी)- एनसी राज्य सीनेट 15 वें जिले से विजयी,नॉर्थ कैरोलिना राज्य सीनेटर।
जैरेमी कूनी (डी)- एनवाई राज्य सीनेट 56 वें जिले से विजयी, रोचेस्टर, न्यूयॉर्क।
नीमा कुलकर्णी (डी)- 40 वें जिले से केवाई हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव विजयी,कैन्टकी राज्य प्रतिनिधि।
पदमा कुप्र्पा (डी)- एमआई हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के 41 वें जिले से विजयी,मिशिगन राज्य प्रतिनिधि।
जोहरान ममदानी(डी)- 36 वें जिले से विजयी,एनवाई स्टेट एसेंबली।
मंगिपुडी (डी)-एनएच हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स 35 वें जिले से विजयी,न्यू हैम्पशायर राज्य प्रतिनिधि।
रंजीव पुरी (डी)- 21 वें जिले से विजयी,एमआई हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव।
जेनिफर राजकुमार(डी)-38 वें जिले से विजयी,एनवाई राज्य विधानसभा।
केशाराम(डी)- चिटेन्डन जिले से विजयी,बर्लिंगटन, वरमॉन्ट,वीटी राज्य सीनेट।
डॉ निकिल सवल(डी)- पीए राज्य सीनेट प्रथम जिले से विजयी,फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया।
डॉ अमीश शाह (डी)- 24 वें जिले से विजयी,एरिजोना राज्य प्रतिनिधि।
ऐश कालरा (डी)- 27वें जिले से विजयी, कैलिफोर्निया राज्य प्रतिनिधि।
साबीकुमार (आर)- 66 वें जिले से विजयी,टीएन, टेनेसी राज्य प्रतिनिधि।
मुजतबा ए मोहम्मद (डी)- 38 वें जिले से भारतवंशी विजयी, नेका राज्य सीनेट।
केविन थॉमस (डी)- मलयाली मूल के जिला 56 से विजयी,एनवाई राज्य सीनेट।

Published on:
29 Feb 2024 01:39 pm
Also Read
View All