
दुनियाभर में शांति की बात करने में सभी देश आगे रहते हैं, पर इसके बावजूद भी हथियारों को जमा करने और नए हथियार बनाने के मामले में सभी देश आगे रहना चाहते हैं। देश के डिफेंस को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी है कि आपके पास लेटेस्ट हथियार हो। पर हथियारों की होड़ विश्व-शांति के लिए अच्छी बात नहीं है। और बात अगर परमाणु हथियारों की हो, तो खतरा और भी बढ़ जाता है। इसकी वजह है परमाणु हथियारों का असर, जो बेहद ही खतरनाक होता है। परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से विनाश आ सकता है। पर इसके बावजूद दुनियाभर के कई देशों के पास परमाणु हथियारों का भंडार है। और कई देश तो इन्हें बढ़ाने से भी पीछे नहीं हटते।
कई देशों ने एक साल में किया परमाणु हथियाओं में इजाफा
पिछले एक साल की बात करें, तो दुनिया के कई ऐसे देश हैं जिन्होंने अपने परमाणु हथियारों की संख्या में इजाफा किया है। आइए नज़र डालते हैं कि पिछले एक साल में परमाणु हथियारों के मामले में टॉप 9 देशों के भंडार में बदलाव हुआ या नहीं, और अगर हुआ तो कितना हुआ।
| देश | 2022 में परमाणु हथियार | 2023 में परमाणु हथियार | इजाफा |
| रूस | 4,477 | 4,489 | 12 |
| अमरीका | 3,708 | 3,708 | 0 |
| चीन | 350 | 410 | 60 |
| फ्रांस | 290 | 290 | 0 |
| ब्रिटेन | 225 | 225 | 0 |
| पाकिस्तान | 165 | 170 | 5 |
| भारत | 160 | 164 | 4 |
| इज़रायल | 90 | 90 | 0 |
| उत्तर कोरिया | 25 | 30 | 5 |
सबसे ज़्यादा चीन ने किया इजाफा
पिछले एक साल में चीन ने सबसे ज़्यादा 60 नए परमाणु हथियार बनाए हैं। वहीं रूस, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान ने 5 और भारत ने 4 नए परमाणु हथियार बनाए हैं। अमरीका, फ्रांस, ब्रिटेन और इज़रायल ने पिछले एक साल में एक भी नया परमाणु हथियार नहीं बनाया है।