विदेश

चीन के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग ने ली 20 लोगों की जान, वजह का नहीं हुआ अब तक खुलासा

Nursing Home Fire In China: चीन के एक नर्सिंग होम में मंगलवार की रात को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 3:22 PM IST
Fire in China
Fire in China

दुनियाभर में समय-समय पर अलग-अलग जगहों पर आग लेन के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन (China) में सामने आया। चीन में मंगलवार की रात को दिल दहला देने वाला हादसा घटित हुआ। देश के हेबेई (Hebei) प्रांत चेंगडे (Chengde) शहर के लोंगहुआ काउंटी (Longhua County) में रात करीब 9 बजे एक नर्सिंग होम में अचानक से आग लग गई और कुछ ही देर में आग पूरे नर्सिंग होम में फैल गई। आग लगने के कारण नर्सिंग होम में हाहाकार मच गया।

20 लोगों की हुई मौत

चीन के हेबेई प्रांत चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में आग की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज़्यादातर नर्सिंग होम में रह रहे उम्रदराज लोग थे। इनकी मौत आग में जलने और दम घुटने की वजह से हुई।

19 अन्य लोगों को कराया अस्पताल में भर्ती

आग लगने के बाद नर्सिंग होम के 19 अन्य लोगों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग घायल नहीं हुए हैं, लेकिन इन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच शुरू

लोकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि नर्सिंग होम को संभालने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी हवाई हमले में हूती विद्रोहियों के इंटेलीजेंस चीफ का खात्मा

Updated on:
9 Apr 2025, 3:22 PM IST
Published on: