विदेश

Welcome Ceremony of Denis: अजरबैजान की यात्रा पर कांगो के राष्ट्रपति,तेरह बरस पहले हुआ था समझौता

World News In Hindi : कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति ( President of the Republic of the Congo ) डेनिस सस्सु न्ग्युएस्सो ( Denis Sassou Nguesso) के लिए एक गरिमामयी आफिशियल वैलकम सेरेमनी ( Welcome ceremony ) हुई। वे आधिकारिक यात्रा के लिए अज़रबैजान गणराज्य पहुंचे। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों ( Diplomatic relations) में गर्माहट आने की संभावना है।  

2 min read
Apr 04, 2024

International News in Hindi : अज़रबैजान ने कांगो के राष्ट्रपति डेनिस की राह में पलकें बिछा दीं । इस दौरान दोनों राष्ट्रप्रमुख गर्मजोशी से मिले और दोनों देशों में राजनयिक रिश्तों में गर्माहट घुलने की उम्मीद है। इस मौके दोनों देशों के राष्ट्रीय झंडों से सजे चौराहे पर कांगो के राष्ट्रपति के लिए गार्ड ऑफ ऑनर ( Guard of Honor) की व्यवस्था की गई थी।

गर्मजोशी से स्वागत

अज़रबैजान के राष्ट्रपति ( President of Azerbaijan ) इल्हाम अलीयेव ( Ilham Aliyev ) ने कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस ससौ न्गुएसो का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं गार्ड ऑफ ऑनर के प्रमुख ने कांगो के राष्ट्रपति को सूचना दी। राष्ट्रपति डेनिस सस्सु न्ग्युएस्सो को अज़रबैजानी सैनिकों ने सैल्युट किया।

गार्ड ऑफ ऑनर

राष्ट्राध्यक्षों ने गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की और कांगो गणराज्य और अज़रबैजान गणराज्य के राज्य गान बजाए गए। वहीं अज़रबैजान के प्रतिनिधिमंडल को कांगो के राष्ट्रपति से मिलवाया गया। जबकि कांगो गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल को अज़रबैजान के राष्ट्रपति से मिलवाया गया। अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस ससौ न्गुएस्सो के समक्ष एक सैन्य मार्च के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध

अज़रबैजान गणराज्य और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच राजनयिक संबंध अज़रबैजान गणराज्य और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना पर संयुक्त विज्ञप्ति के हिस्से के रूप में स्थापित किए गए थे, जिस पर 23 सितंबर 2011 को हस्ताक्षर किए गए थे।

....

यह भी पढ़ें:

Also Read
View All