
अमेरिका (United States of America) में जिस समस्या से देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा परेशान है, वो है गन वॉयलेंस। अमेरिका में गन वॉयलेंस की समस्या नई नहीं है। गन वॉयलेंस की समस्या अमेरिका में लंबे समय से चलती आ रही है। आए दिन अमरीका में शूटिंग (गोलीबारी) की घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के इस राक्षस से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं कही जा सकती। हाल ही में अमरीका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। मिज़ूरी (Missouri) राज्य के सेंट लुइस (St. Louis) शहर के डाउनटाउन में गोलीबारी की घटना का मामला सामने आया है।
1 की मौत, 9 घायल
जानकारी के अनुसार सेंट लुइस के डाउनटाउन में हुई इस गोलीबारी में 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हो गए। जिन 10 लोगों को गोली लगी, सभी की उम्र 15 से 19 साल के बीच ही थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार, देर रात लोकल समयानुसार करीब 1 बजकर 45 मिनट पर हुई। यह घटना एक रेज़िडेंशियल बिल्डिंग में एक पार्टी के दौरान हुई।
यह भी पढ़ें- मैक्सिको में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.3 तीव्रता
आरोपी को पुलिस ने दबोचा
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शूटिंग की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को दबोच लिया है। हालांकि इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है कि गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी।
मेयर ने की निंदा
सेंट लुइस की मेयर तिशौरा जोन्स (Tishaura Jones) ने शूटिंग की इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटनाएं अमेरिका में सामान्य बात होती जा रही हैं और आए दिन गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। मेयर के अनुसार इन घटनाओं की वजह से लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस एक गंभीर समस्या है और हर साल इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले भारतीयों को सौगात, ग्रीन कार्ड मिलने में होगी आसानी