विदेश

पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान ने झाड़ा पल्ला, कहा – “हमने कुछ नहीं किया, भारत ही इसका ज़िम्मेदार”

Pakistan Reaction On Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। क्या कहा इस मामले में पाकिस्तान ने? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 10:12 PM IST
Pakistan denies responsibility of Pahalgam Terrorist Attack
Pakistan denies responsibility of Pahalgam Terrorist Attack

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) ने पूरे देश को झकझोर दिया है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में इस्लामिक आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। 26 लोग इस आतंकी हमले में अपनी जान गंवा चुके हैं और 20 लोग घायल हो चुके हैं। इस हमले की ज़िम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े आतंकी संगठन द रेसिस्टेन्स फ्रंट (The Resistance Front – TRF) ने ली है। हालांकि अब इस हमले पर पाकिस्तान (Pakistan) की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

पाकिस्तान ने झाड़ा पल्ला

पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले से पल्ला झाड़ लिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने इस आतंकी हमले पर बयान देते हुए कहा है, "हमारा इससे कुछ लेना-देना नहीं है। हमने कुछ नहीं किया है। पाकिस्तान हर प्रकार के आतंकवाद की आलोचना करता है। हमारा मानना है कि बेगुनाहों की हत्या करना पूरी तरह से गलत है। हालांकि यह भारत की आंतरिक समस्या है और कश्मीर सहित अन्य राज्यों में हो रही बगावत का नतीजा है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत को ही ठहराया ज़िम्मेदार

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ यहीं नहीं रुके। उन्होंने भारत को ही इस आतंकी हमले के लिए ज़िम्मेदार ठहरा दिया। आसिफ ने कहा, "पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है और इसी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।"

Updated on:
23 Apr 2025, 10:12 PM IST
Published on: