Attack on Pakistan PM Ex Imran khan: आजादी मार्च निकाल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले पर गोलीबारी हुई है। इस घटना में इमरान खान सहित 9 लोग जख्मी हो गए। जबकि एक की मौत की खबर सामने आई है।
Attack on Pakistan PM Ex Imran khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर कातिलाना हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में इमरान के पैर में गोली लगी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच इस हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का पहला बयान सामने आया है। इमरान खान ने कहा कि अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी। इसका बदला जरूर लिया जाएगा।
हमले के बाद इमरान खान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जहां से उनका बयान सामने आया है। इमरान खान ने कहा कि अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी। साथ ही इमरान खान ने कहा कि मै दोबारा चुनाव लडूंगा। इधर पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 5 से 9 हो गई है। इधर यह भी जानकारी सामने आई कि हमले का आरोपी मारा गया।
पूर्व प्रधानमंत्री के काफिले पर हुए हमले से पाकिस्तान के हालात खराब हो गए है। तहरीक ए इंसाफ के कार्यकर्ताओं में आक्रोश भड़क उठा है। लोग विरोध-प्रदर्शन की तैयारी में है। मालूम हो कि पाकिस्तान के वजीराबाद में अल्लाह हू अकबर चौक के पास पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर पर गुरुवार शाम फायरिंग हुई। जिसके बाद इमरान खान को लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले में इमरान खान भी घायल हुए हैं। पीटीआई के प्रवक्ता फारुख हबीब ने ट्वीट करते हुए इमरान के घायल होने की जानकारी दी है। इमरान खान के करीबी फैसल जावेद भी घायल हो गए हैं। इमरान खान के एक और करीबी फवाद चौधरी ने एक भारतीय न्यूज चैनल से कहाकि, इमरान खान पर कातिलाना हमला था। एक हमलावर ने एके-47 से गोली चलाई थी। फवाद चौधरी ने इसे इमरान खान पर कातिलाना हमला बताया है।
पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान पर यह हमला उनके लॉन्ग मार्च के दौरान हुआ। गोलीबारी होते ही इमरान खान को बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाया गया। जियो न्यूज के अनुसार, इमरान खान को अस्पताल ले जाया गया है। उनके दाएं पैर में गोली लगी। हमले के बाद इमरान खान ने कहा कि, अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी है। इसका बदला लिया जाएगा। मैं दोबारा लड़ाई लड़ूंगा।
दूसरी ओर इमरान खान के काफिले पर हुए हमले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान भी सामने आया है। शहबाज शरीफ ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने गृह मंत्री से तुरंत इस मामले पर रिपोर्ट मांगने को कहा है। इधर इमरान खान पर हुए हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से भी बयान सामने आया है। एमईए ने कहा कि भारत हालात पर नजर बनाए हुए है।