28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज करेंगे अमेरिका में मध्यस्थों से मुलाकात, क्या जल्द होगी दोनों देशों में डील?

Iran-US Conflict: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मध्यस्थों से मुलाकात करेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Sep 28, 2026

Abbas Araghchi

अब्बास अराघची (Photo - ANI)

यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली - यूएनजीए (United Nations General Assembly - UNGA) के 81वें सत्र का आयोजन अमेरिका (United States of America) के न्यूयॉर्क शहर में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए ईरान (Iran) की तरफ से भी प्रतिनिधिमंडल गया है, जिसमें विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) भी शामिल है। इसी बीच अब अराघची की न्यूयॉर्क में एक अहम मुलाकात पर अपडेट सामने आया है।

अराघची आज करेंगे अमेरिका में मध्यस्थों से मुलाकात

ईरानी विदेश मंत्री अराघची (Abbas Araghchi) आज न्यूयॉर्क में मध्यस्थों से मुलाकात करेंगे। ईरान की न्यूज़ एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी। ईरानी विदेश मंत्री की मध्यस्थों से मुलाकात के बारे में रिपोर्ट ऐसे समय पर सामने आई है जब अराघची ने कहा है कि ईरान असली कूटनीति के लिए तैयार है, लेकिन अमेरिका के किसी भी नए हमले का सामना करने के लिए भी तैयार है, भले ही इसके लिए महाविनाशकारी युद्ध ही क्यों न करना पड़े।

क्या जल्द होगी ईरान-अमेरिका में डील?

ईरान की तरफ से हाल ही में कहा गया है कि वो बातचीत के लिए तैयार है क्योंकि किसी भी जंग या हथियार से ज़्यादा महत्वपूर्ण बातचीत होती है। ईरान का मानना है कि अमेरिका से विवाद जंग के ज़रिए नहीं, बल्कि बातचीत के ज़रिए ही सुलझाया जा सकता है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कुछ दिन पहले ही ईरान की तरफ से सीज़फायर के लिए पेश किए गए नए प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही बातचीत हो सकती है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि बहुत जल्दी इस युद्ध का स्थायी अंत हो जाएगा। कुछ दिन पहले यह रिपोर्ट भी आई थी कि अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप एक बार फिर ईरान पर बमबारी शुरू कर सकते हैं, लेकिन इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि मिडटर्म चुनाव से पहले भी युद्ध खत्म हो सकता है। दोनों देशों के बीच डील कब होगी, इस बारे में फिलहाल कुछ भी तय नहीं है, लेकिन मध्यस्थों की तरफ से इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है, जिससे युद्ध का अंत और शांति की स्थापना हो सके।