विदेश

Pakistan- Afghanistan War: तालिबान ने गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट! तिलमिलाए मुनीर ने शुरू किया गजब लिल-हक ऑपरेशन, जानें रात भर क्या हुआ

Pakistan- Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक बार फिर खुली जंग का ऐलान कर दिया है। इसी बीच तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को गिराने का दावा किया है। वहीं दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे है। 

2 min read
Feb 27, 2026
Pakistan- Afghanistan War
तालिबान ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को गिराने का किया दावा (Photo-AI)

Pakistan- Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक बार फिर खुली जंग का ऐलान कर दिया है। इसी बीच तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को गिराने का दावा किया है। वहीं दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। दरअसल, दोनों देशों के बीच तनाव तब बढ़ा जब शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल और कंधार पर बमबारी की। इसके कुछ घंटे बाद ही अफगानिस्तान ने पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों पर हमला किया था। 

काबुल और कंधार में धमाकों की गूंज

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने काबुल, दक्षिणी प्रांत कंधार और दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया में हवाई हमले किए। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन ठिकानों को निशाना बनाया गया और कितनी हताहतें हुईं।

वहीं पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में अफगान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और दो ब्रिगेड मुख्यालय नष्ट कर दिए। हालांकि उन्होंने हताहतों का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया।

पाकिस्तान ने खुली जंग की दी धमकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को खुली जंग की धमकी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है। अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है। 

‘कई नागरिक हुए घायल’

अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तोरखम सीमा चौकी के पास, पाकिस्तान से लौट रहे लोगों के शिविर में कई नागरिक घायल हो गए। नांगरहार प्रांत के सूचना प्रमुख कुरैशी बदलुन ने कहा कि शिविर पर मोर्टार का गोला गिरा है और दुर्भाग्य से हमारे सात शरणार्थी घायल हो गए हैं, और एक महिला की हालत गंभीर है।

पाकिस्तान ने ‘गजब लिल हक’ ऑपरेशन शुरू किया 

पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन का नाम ‘गजब लिल-हक’ रखा है। यदि इसका अर्थ समझें तो कुछ इस प्रकार है- 

  • गजब / ग़ज़ब (Ghazab) = प्रकोप, क्रोध, कहर
  • लिल (lil) = के लिए / हेतु
  • हक (Haq) = सत्य, न्याय, या अल्लाह (ईश्वर)

इसलिए गजब लिल हक का शाब्दिक अर्थ होगा 'सत्य/न्याय के लिए प्रकोप' या 'हक के लिए कहर'। 

Updated on:
27 Feb 2026 09:06 am
Published on:
27 Feb 2026 07:55 am