Pakistan Afghanistan war: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान को आत्मरक्षा का अधिकार और उनके साथ अच्छे संबंध होने की बात कही। अमेरिका की अंडर सेक्रेटरी एलिसन हुकर ने भी जान गंवाने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Donald Trump on Pakistan Afghanistan conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच टकराव को टालने के लिए जहां चीन और रूस आगे आए हैं, वहीं इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अफगानिस्तान के हमले में पाकिस्तान के नागरिकों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं।
जब उनसे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध में दखल देने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं हस्तक्षेप करूंगा। मेरे पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। उनके पास एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं, एक बेहतरीन जनरल हैं और एक शानदार नेतृत्व है। ये दो ऐसे लोग हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान बहुत शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है।”
उधर, अमेरिका की राजनीतिक मामलों की अंडर सेक्रेटरी एलिसन हुकर ने भी अफगानिस्तान के साथ संघर्ष में जान गंवाने वालों के प्रति पाकिस्तान के लिए संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आत्मरक्षा के अधिकार के समर्थन की भी पुष्टि की।
खबर अपडेट हो रही है..