विदेश

यूएई के नक्शे में PoK को भारत का हिस्सा बताने से नाराज़ हुआ पाकिस्तान, कही यह बात..

Pakistan Got Angry Over UAE Showing PoK In India: यूएई ने हाल ही में भारत के नक्शे में पीओके को भारत का हिस्सा दिखाया है। इससे पाकिस्तान नाराज़ हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2023, 12:07 PM IST
uae_shares_new_map_showing_pok_part_of_india.jpg
UAE shares new map of India with PoK as integral part of it

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात - यूएई (United Arab Emirates - UAE) ने भारत (India) का नया नक्शा जारी किया है। इस नक्शे में PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को भारत का अभिन्न अंग बताया गया है। यूएई के ऐसा करने से ठीक वैसा ही हुआ जैसा सबने सोचा था। इससे पाकिस्तान (Pakistan) नाराज़ हो गया है। दरअसल पीओके हमेशा से ही भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय रहा है। बाकी कश्मीर की ही तरह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का अभिन्न अंग है, पर पाकिस्तान इस पर अपना अवैध दावा करता है। इस मुद्दे पर दुनिया के ज़्यादातर देश भी भारत के समर्थन में रहते हैं। हालांकि कुछ देश इस मुद्दे पर पाकिस्तान का भी समर्थन कर चुके हैं। पर यूएई को पाकिस्तान का दोस्त माना जाता है और उसके ऐसा करने से पाकिस्तान नाराज़ हो गया है।


यूएई के शेयर किए नक्शे पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

यूएई के उप-प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान के शेयर किए गए वीडियो जिसमें पीओके को भारत का अभिन्न अंग दिखाया गया है, पर पाकिस्तान की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ गई है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़ाहरा बलूच ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "कोई भी नक्शा जो पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताता है, वो क़ानूनी रूप से अस्वीकार्य है और तथ्यों के हिसाब से गलत है।"

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरीडोर पर भी दी प्रतिक्रिया

मुमताज ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरीडोर पर भी प्रतिक्रिया दी। मुमताज ने कहा, "इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद इस पर टिप्पणी करना सही रहेगा। कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स हमारे देश की शांति और समृद्धि के लिए अहम हैं।"

Published on: