विदेश

पाकिस्तानी सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 24 आतंकियों का किया खात्मा

आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तानी सेना का अभियान जारी है और समय-समय पर आतंकियों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाता है। अब एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
Pakistan army (Photo - ANI)

आतंकवाद (Terrorism) दुनियाभर के लिए एक बड़ी समस्या है। कई देशों में तो आतंकवाद काफी ज़्यादा फैल चुका है। एक समय पाकिस्तान (Pakistan) को आतंकवाद और आतंकियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता था और आज भी पाकिस्तान में आतंकियों को संरक्षण दिया जाता है, लेकिन अब पाकिस्तान खुद भी आतंकवाद के दलदल में धंस चुका है। आए दिन ही पाकिस्तान में आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। हर साल इस वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे में आतंकवाद को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना भी एक्टिव है। समय-समय पर पाकिस्तानी सेना आतंकियों के खिलाफ अभियान भी चलाती है और हाल ही में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें

आरएसएफ ने अस्पताल पर बरसाए बम, 22 लोगों की दर्दनाक मौत

24 आतंकियों का किया खात्मा

पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में बुधवार और गुरुवार को खुफिया अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग जगह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने इस बारे में जानकारी दी। आईएसपीआर ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने ओरकज़ई (Orakzai) और खैबर (Khyber) जिलों में कार्रवाई की और 24 आतंकियों का खात्मा कर दिया। ओरकज़ई में सेना ने 14 आतंकियों को मार गिराया और खैबर में 10 आतंकियों को मार गिराने में सेना को कामयाबी मिली।

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

आईएसपीआर ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान में आए दिन ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं और इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित प्रांत खैबर पख्तूनख्वा ही है।

Also Read
View All

अगली खबर