विदेश

अफगान आतंकियों के ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना ने मारा छापा, 3 को किया ढेर

Pakistan Army Raid: पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में अफगान आतंकियों के ठिकाने पर छापा मारा। इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना को कामयाबी भी मिली।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2023, 4:15 PM IST
pakistani_soldiers.jpg
Pakistani soldiers

पाकिस्तान लंबे समय तक आतंक का पनाहगार देश रहा और आज भी यह बदला नहीं है। पाकिस्तान में आतंकियों की कोई कमी नहीं है। पर एक समय जहाँ पाकिस्तान सिर्फ आतंकवाद को पनाह देता था, वो पाकिस्तान अब आतंकवाद का अड्डा बन चुका है। इसी के चलते पाकिस्तान में पिछले कुछ साल में आतंकी हमलों में भी इजाफा हुआ है। आज पाकिस्तान में आतंकी खुलकर अपने मंसूबों को अंजाम देते हैं। इसी वजह से पाकिस्तान में समय-समय पर आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। खैबर पख्तूनख्वा, जिसकी बॉर्डर अफगानिस्तान से लगी है, के ज़रिए कई आतंकी पाकिस्तान में आ जाते हैं या भाग भी जाते हैं। पाकिस्तान में आतंकी सेना पर हमला करने से भी नहीं कतराते। ऐसे में हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने अफगान आतंकियों के एक ठिकाने पर छापा मारा।


3 आतंकियों को मार गिराया

पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी ने सोमवार रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में कुछ अफगान आतंकियों के ठिकाने पर छापा मारा। छापे की वजह से सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो गई। दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में 3 अफगान आतंकियों की मौत हो गई। पाकिस्तान की सेना के कुछ सैनिकों को भी गोली लगी, पर किसी की भी मौत नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ।


मृतकों में आतंकी कमांडर भी शामिल

पाकिस्तान सेना के अफगान आतंकियों के ठिकाने पर छापे में मारे गए 3 आतंकियों में एक आतंकी कमांडर भी शामिल था। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना इस आतंकी कमांडर की पिछले कुछ महीनों से तलाश कर रही थी।

सेना ने नहीं दी पूरी जानकारी

सेना ने यूँ तो 3 आतंकियों को ढेर कर दिया, पर इस बारे में पूरी जानकरी नहीं दी। पाकिस्तानी सेना ने इस पूरे मामले को लो-प्रोफाइल रखा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 4.5 तीव्रता

Published on: