विदेश

भारत से डरकर पाकिस्तान ने खटखटाया अमेरिका का दरवाज़ा! मदद की लगाई गुहार

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में डरकर पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2025, 10:06 AM IST
India Prime Minister Narendra Modi, American President Donald TRump and Pakistani PM Shehbaz Sharif
India Prime Minister Narendra Modi, American President Donald TRump and Pakistani PM Shehbaz Sharif

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान में डर का माहौल है। सेना, खुफिया एजेंसी और जनता में डर का माहौल है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तानी सरकार के साथ ही सेना भी अलर्ट मोड पर है। हालांकि उन्हें पता है कि अगर भारत हमला करता है, तो पाकिस्तान टिक नहीं पाएगा। ऐसे में अब पाकिस्तान ने मदद के लिए अमेरिका (United States Of America) का दरवाज़ा खटखटाया है।

घबराए पाकिस्तानी पीएम ने लगाया अमेरिका फोन

पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने बुधवार रात को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) को फोन लगाया और पूरी स्थिति के बारे में बताया। शरीफ ने रुबियो से भारत पर हमला न करने का दबाव बनाने की भी अपील की। वहीं, रुबियो ने भी शरीफ से पहलगाम आतंकी हमले में जांच में सहयोग करने के लिए कहा। शरीफ ने रुबियो से यह भी कहा कि वह भारत से कहे कि वो पाकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी करने से दूर रहे, जिससे देश में तनाव का माहौल कम हो।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने की भारतीय विदेश मंत्री से बात

देर रात रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) से भी बातचीत की। रुबियो ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका पूरी तरह से भारत के साथ है। रुबियो ने पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही रुबियो ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ रहे तनाव को कम करने और किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई करने में सावधानी बरतने की भी अपील की।

Updated on:
1 May 2025, 10:06 AM IST
Published on: