विदेश

जनवरी के आखिरी हफ्ते में होंगे पाकिस्तान में चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने किया ऐलान

Pakistan General Elections: पाकिस्तान में चुनाव कब होंगे, इस बारे में देश के इलेक्शन कमीशन ने ऐलान कर दिया है।

less than 1 minute read
Pakistan General Election

पाकिस्तान में पिछले एक साल से भी ज़्यादा समय से राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। पिछले साल अप्रैल में इमरान खान की पीएम पद से छुट्टी होने के साथ ही पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई थी। इमरान को पीएम पद से हटाए जाने के कुछ समय बाद शहबाज़ शरीफ को देश का पीएम बनाया गया। पिछले महीने अगस्त में पाकिस्तान सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही शहबाज़ ने संसद भंग करते हुए इस्तीफा दे दिया था। शहबाज़ के बाद अनवर उल हक़ काकर को पाकिस्तान में अगले चुनाव तक कार्यवाहक पीएम बनाया गया। हालांकि इन सब के बावजूद पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल अभी थमी नहीं है। इस राजनीतिक उथल-पुथल को थामने का एक ही रास्ता है और वो है चुनाव। हाल ही में देश के इलेक्शन कमीशन (चुनाव आयोग) ने इस बारे में जानकारी दे दी है।


जनवरी के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान में होंगे चुनाव

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इसी साल 6 नवंबर को चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। हालांकि चुनाव आयोग ने अल्वी के सुझाव पर मुहर नहीं लगाईं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने देश में चुनाव के बारे में बड़ा अपडेट देते हुए इनका कब आयोजन होगा इस बात का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने ऐलान करते हुए जानकारी दी कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान में चुनाव होंगे।

Published on:
22 Sept 2023 11:52 am
Also Read
View All