विदेश

बड़ी खबर:पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से भारी तबाही, 234 की मौत, 596 जख्मी

Pakistan Rain Flood Death Toll 2025: पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 234 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 600 लोग घायल हुए हैं।

2 min read
Jul 23, 2025
पाकिस्तान में आई बाढ़ से भारी तबाही मच गई। (फोटो: IANS)

Pakistan Rain Flood Death Toll 2025: पाकिस्तान में मानसून की (Monsoon rain disaster Pakistan) तेज बारिश और अचानक आई बाढ़ (Pakistan flood 2025) से हाल ही में 234 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 596 लोग घायल हुए हैं। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Flash flood Pakistan news) ने तबाही मचा दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA death toll update) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर घायल बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं, जो सबसे अधिक प्रभावित (Monsoon rain disaster Pakistan)हैं। राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण अब तक 826 घर भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सिर्फ पिछले 24 घंटों में ही दो महिलाओं और आठ बच्चों की मौत हो चुकी है, साथ ही दस अन्य घायल हुए हैं।

पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा नुकसान, 135 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है, जहां 135 लोगों की मौत हुई है। इसमें 48 पुरुष, 24 महिलाएं और 63 बच्चे शामिल हैं। इस प्रांत में 470 लोग घायल भी हुए हैं।

खैबर-पख्तूनख्वा में भी 56 मरे

खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में भी बारिश से 56 लोगों की मौत हुई है। इनमें 16 पुरुष, 10 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। इस क्षेत्र में 71 लोग घायल हुए हैं।

बलूचिस्तान में 16 लोगों की मौत

बलूचिस्तान में भी बारिश से 16 लोगों की मौत और चार घायल हुए हैं। केपी के स्वात इलाके में अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चों की मौत हुई है। वहीं, सिंध प्रांत में 24 लोगों ने जान गंवाई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी

पाकिस्तान मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, गुजरांवाला जैसे शहरों में बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी रखने का आग्रह

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी प्रांतीय प्रशासन और राहत कार्यों से जुड़े संगठनों से सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने का आग्रह किया है।

Also Read
View All

अगली खबर