विदेश

पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने दी इमरान खान को गिरफ्तारी की धमकी, जानिए वजह

Rana Sanaullah Threatens Imran Khan: पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने हाल ही में इमरान खान को धमकी दी है। क्या है यह धमकी और क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2023, 11:22 AM IST
rana_threatens_imran.jpg
Rana Sanaullah threatens Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पीएम पद की कुर्सी गंवाने के बाद से ही मुश्किलों से घिरे हैं। भले ही उन्हें अल-कादिर ट्रस्ट मामले और तोशखाना मामले में राहत मिल गई है, पर फिर भी इमरान के कंधों पर अभी भी मुसीबतों का बोझ कम नहीं हुआ है। पाकिस्तान की सरकार और आर्मी, दोनों के लिए इमरान इस समय सबसे बड़ा निशाना हैं। आए दिन इमरान की पीटीआई पार्टी और उनके खिलाफ कुछ न कुछ एक्शन लिया जाता रहता है। हाल ही में पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने इमरान को धमकी दी है।


राणा ने दी इमरान को गिरफ्तारी की धमकी

राणा ने हाल ही में इमरान को गिरफ्तारी की धमकी दी है। अल-कादिर ट्रस्ट मामले की सुनवाई के सिलसिले में 9 मई को इमरान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के अंदर से ही पाकिस्तान के नेशनल अकॉउंटिबिलिटी ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इमरान कुछ दिन में ही गिरफ्त से बाहर आ गए थे जब देश के सुप्रीम कोर्ट ने उनकी रिहाई के आदेश दिए थे। पाकिस्तान की सरकार और आर्मी दोनों ही इमरान को सलाखों के पीछे चाहते हैं। अब पाकिस्तान के गृह मंत्री ने इमरान को गिरफ्तारी की धमकी देकर अपने इरादे जता दिए हैं।


यह भी पढ़ें- बढ़ते तापमान से चिंतित वैज्ञानिक, 2024 में इस साल से ज़्यादा गर्मी के लिए चेताया

क्या है धमकी की वजह?


राणा के इमरान को गिरफ्तारी की धमकी देने की वजह है सिफर मामला। सिफर मामला पाकिस्तान की गोपनीय जानकारियों के लीक होने से जुड़ा मामला है। राणा ने कहा है कि अगर इमरान इस मामले की जांच में सहयोग नहीं करते तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

इमरान पर लगाया आरोप

राणा ने इमरान पर राजनीतिक फायदे के लिए पाकिस्तान के गोपनीय दस्तावेजों के सहारे सरकार के विरोध में साजिश को अंजाम देने के लिए अमरीका में पाकिस्तान के मिशन से एक सिफर (कोड वर्ड वाला सीक्रेट मैसेज) का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है। इसी वजह से राणा ने इमरान से इस पूरे मामले की जांच में सहयोग करने के लिए कहा है और सहयोग न करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें- चाइनीज़ हैकर्स के निशाने पर एक बार फिर अमरीका, इस बार अमरीकी राजदूत के ईमेल में लगाई सेंध

Published on: