जयपुरPublished: Jul 22, 2023 08:40:38 am
Tanay Mishra
Global Warming: ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से दुनियाभर में गर्मी बढ़ रही है। वैश्विक तापमान में भी इजाफा हो रहा है। इस वजह से वैज्ञानिक भी चिंतित हो रहे हैं।
ग्लोबल वॉर्मिंग....ये सिर्फ दो शब्द नहीं हैं, बल्कि इनसे कई बढ़कर हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग आज के समय में दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। पर कई बार मन में यह सवाल आता है कि आखिर क्या है यह ग्लोबल वॉर्मिंग? ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते इस्तेमाल से धरती के तापमान में होने वाली बढ़ोत्तरी को ग्लोबल वॉर्मिंग कहते हैं। समय के साथ ग्रीन हाउस गैसों क इस्तेमाल बढ़ रहा है। जैसे-जैसे लोगों की ज़रूरतें बढ़ रही है, उसके अनुसार ग्रीन हाउस गैसों का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। अब अगर ग्रीन हाउस गैसों का इस्तेमाल बढ़ेगा तो यह भी स्वाभाविक है कि ग्लोबल वॉर्मिंग भी बढ़ेगी। ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ने से धरती के बढ़ रहे तापमान की वजह से वैज्ञानिक भी चिंतित हैं।