2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूसी नेवी ने ब्लैक सी में किया सैन्य अभ्यास, पानी में विरोधी शिप्स के खिलाफ कॉम्बैट ट्रेनिंग पर दिया जोर

Russian Navy's Live Fire Exercise In Black Sea: रुसी नेवी ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसने न सिर्फ यूक्रेन का, बल्कि उसके समर्थकों का भी ध्यान खींचा है। रूस की नेवी ने यह काम आज ही ब्लैक सी में किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Jul 2023, 2:06 PM IST

russian_navy_carries_out_a_fire_exercise_in_black_sea.jpg

Russian Navy carrying out fire exercise in Black Sea

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 17 महीने पूरे होने वाले हैं, पर अभी तक इस युद्ध के खत्म होने के कुछ आसार नज़र नहीं आ रहे। दोनों पक्षों को इस युद्ध में नुकसान हुआ है, खास तौर पर यूक्रेन को। यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान इस युद्ध की वजह से अब तक उठाना पड़ा है, पर रूस को भी इस युद्ध की वजह से कम नुकसान नहीं हुआ है। इस युद्ध में अब तक कई बड़े मोड़ आ चुके हैं। दोनों पक्षों की तरफ से कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं।

कुछ दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन की अनाज निर्यात डील को बढ़ाने पर समर्थन नहीं दिया था जिस वजह से यह खत्म हो गई। इसके बाद ही रूस ने कहा था ब्लैक सी (Black Sea) के ज़रिए अगर कोई भी कार्गो शिप्स यूक्रेन के पोर्ट्स की ओर जाते हैं तो उन शिप्स को रूस का दुश्मन और यूक्रेन के लिए हथियार ले जाने वाले शिप्स माना जाएगा। रूस ने यह भी साफ कर दिया था कि ऐसे शिप्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। आज रूस ने कुछ ऐसा किया जिससे उसके कुछ दिन पहले दिए गए बयान की गंभीरता पता चलती है।


ब्लैक सी में किया रुसी नेवी ने अभ्यास

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी नेवी ने आज ब्लैक सी में अभ्यास किया है। इस दौरान नेवी ने लाइव फायर एक्सरसाइज़ की।


पानी में विरोधी शिप्स के खिलाफ कॉम्बैट ट्रेनिंग पर दिया जोर

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया कि रुसी नेवी ने ब्लैक सी में विरोधी शिप्स के खिलाफ कॉम्बैट ट्रेनिंग पर जोर दिया। रुसी नेवी की तरफ से नॉर्थवेस्ट ब्लैक सी में किए गए इस अभ्यास में टार्गेटेड शिप पर एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइल दागने का अभ्यास किया गया। साथ ही ऐसी शिप्स को डिटेन करने का भी अभ्यास किया।

यह भी पढ़ें- भारत और अमरीका ने साथ मिलकर किया आधुनिक हथियारों पर काम शुरू, पेंटागन के अधिकारी का दावा

यूक्रेन के समर्थक रहेंगे निशाने पर

रुसी नेवी का अचानक से ब्लैक सी में अभ्यास करना कोई संजोग नहीं है। यह पूरी प्लानिंग के तहत किया गया अभ्यास है। इसके ज़रिए रूस ने साफ कर दिया है कि अगर यूक्रेन का कोई भी समर्थक देश उसे ब्लैक सी के ज़रिए सैन्य सहायता पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कॉम्बैट एक्शन लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- अमरीकी महिला दो महीने से दुबई की जेल में बंद, पब्लिक प्लेस में चिल्लाने के लिए मिली सज़ा