विदेश

भारत-कनाडा के बढ़ते तनाव के बीच आईएसआई की हुई खालिस्तानी आतंकियों से मीटिंग, प्लान-K पर हुई चर्चा

India-Canada Conflict: भारत और कनाडा के बीच बढ़ते हुए तनाव का फायदा पाकिस्तान उठाना चाहता है। तभी पाकिस्तान के आईएसआई के एजेंट्स ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों से मीटिंग की।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2023, 6:12 PM IST
khalistan-isi.jpg
Meeting between ISI and Khalistani terrorists

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ही भारत (India) और कनाडा (Canada) के संबंधों में सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने अपने देश की संसद में निज्जर की हत्या में भारत की खुफिया एजेंसियों का हाथ बताया था। ट्रूडो के इस झूठे आरोप को भारतीय सरकार सिरे से नकार चुकी है। पर दोनों देशों के बीच इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है जिससे तनाव की स्थिति भी बढ़ रही है। इसी तनाव का फायदा पाकिस्तान (Pakistan) उठाना चाहता है। इसके लिए पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) एजेंसी ने एक कदम भी उठाया है।


आईएसआई एजेंट्स ने की खालिस्तानी आतंकियों के साथ मीटिंग

हाल ही में खुफिया जानकारी सामने आई है कि 5 दिन पहले आईएसआई के कुछ एजेंट्स कनाडा के वैंकूवर में कुछ खालिस्तानी आतंकियों से मिले और मीटिंग की। इस मीटिंग में गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत दूसरे अन्य खालिस्तानी आतंकी शामिल हुए।

किस विषय पर हुई चर्चा?

खुफिया जानकारी के अनुसार आईएसआई एजेंट्स और खालिस्तानी आतंकियों के बीच हुई मीटिंग में प्लान-K नाम की योजना के अबरे में चर्चा हुई। प्लान-K क्या है इस बारे में अभी साफ रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता, पर यह प्लान भारत और कनाडा में रह रहे हिंदुओं के खिलाफ एक साजिश हो सकती है। इस प्लान का उद्देश्य भारत और हिंदू विरोधी एजेंडा फैलाना हो सकता है।


आईएसआई कर रहा है खालिस्तानियों की मदद

पिछले कुछ महीनों में आईएसआई गुप्त रूप से कनाडा में रह रहे खालिस्तानी कट्टरपंथियों की मदद कर रहा है। आईएसआई खालिस्तानियों को फंडिंग मुहैया करा रहा है जिससे कनाडा में भारत और हिंदू विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अलास्का में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 की तीव्रता

Published on: